'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 बरस के उत्सव में जेठालाल का फैंस के लिए खास सरप्राइज़
मुंबई। 28 जुलाई 2026 को असित कुमार मोदी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने में अब कुछ दिन बाकी हैं। इस खास काउंटडाउन सेलिब्रेशन में इस बार जेठालाल (दिलीप जोशी) ने अपने अंदाज़ में दर्शकों को इस उत्सव का हिस्सा बनने का न्योता दिया। उन्होंने फैंस के लिए एक रोमांचक अवसर की भी घोषणा की और सभी से इस यादगार सेलिब्रेशन में शामिल होने की अपील की।
जेठालाल ने दर्शकों से कहा कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ हंसी और मस्ती से भरपूर वीडियो बनाएं और उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के आधिकारिक हैंडल्स को टैग करके शेयर करें। इस पहल के जरिए शो अपने 18 साल के जश्न को दर्शकों की भागीदारी के साथ और भी यादगार बनाने जा रहा है।
Post a Comment