'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 वर्ष, बबीता ने बताया स्वस्थ और खुशहाल जीवन का मंत्र
28 जुलाई 2026 को असित कुमार मोदी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 वर्ष पूरे होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस खास काउंटडाउन सेलिब्रेशन के तहत इस बार बबीता (मुनमुन दत्ता) ने दर्शकों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखते हैं, जबकि खुलकर हंसना मन को स्वस्थ और प्रसन्न बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्कान हर किसी की खूबसूरती को और निखार देती है, इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए।
उन्होंने सभी दर्शकों से अपने परिवार और दोस्तों के साथ हंसी और मस्ती से भरपूर वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के आधिकारिक हैंडल्स को टैग करते हुए शेयर करने का आग्रह किया। इस पहल के माध्यम से दर्शक भी शो के 18वें वर्ष के इस खास उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं और हंसी व खुशियों की इस खूबसूरत यात्रा को मिलकर सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Post a Comment