मुंबई। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट मुंबई के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन मुम्बई के क्लासरूम स्टूडेंट रोश्मित गुप्ता ने 720 में से 700 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-34 हासिल की है। इसके साथ ही टॉप-1000 में एलन मुम्बई के 4 स्टूडेंट्स रहे हैं।
एलन मुम्बई सेंटर हेड नेहचल सिंह हंसपाल ने बताया कि टॉप-1000 में रोश्मित गुप्ता के साथ, अन्वी गोयल ने एआईआर-696, मनीष गुप्ता ने एआईआर-718, आरूषी गुप्ता एआईआर-724 हासिल की है। इसी तरह टॉप-5000 में 11 स्टूडेंट्स एलन से हैं।
उन्होंने बताया कि नेशनल रिजल्ट्स में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को ऑल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो साल से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं तथा आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं।
इसके साथ ही एलन क्लासरूम स्टूडंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने एआईआर-7, वहीं एलन क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल की है।
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बेहतर परिणामों पर सभी स्टूडेंट्स और उनके परिवारजनों को बधाई दी है। परिणामों में एलन ने श्रेष्ठता साबित की है। अब तक देखे गए परिणामों में टाॅप-10 में 5, टाॅप-20 में 10, टाॅप-50 में 23 और टाॅप-100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 36 स्टूडेंट्स क्लासरूम हैं, इनमें से एक ऑनलाइन लाइव क्लास से तथा 10 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं। एनटीए ने 690 एवं अधिक अंक वाले टाॅप-138 स्टूडेंट्स की लिस्ट प्रेस रिलीज में जारी की है, इसमें 63 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 50 क्लासरूम प्रोग्राम है, जिनमें एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से तथा 13 डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से है।
Post a Comment