0
विरार। पालघर जिले के विरार क्षेत्र के नेत्ररोगियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। विरार पश्चिम में न्यू विवा कॉलेज के पास ‘एएसआई दृष्टि आई हॉस्पिटल’ का विस्तारित, अत्याधुनिक केंद्र शनिवार 2 मई 2026 को लोकनेता हितेंद्र ठाकूर, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकूर, वसई-विरार महानगरपालिका के प्रथम महापौर राजीव पाटील, वर्तमान महापौर अजीव पाटील, पूर्व नगरसेवक व स्थायी समिति के प्रथम सभापति जितुभाई शाह तथा VMA और IDA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण क्षीरसागर की उपस्थिति में भव्य उद्घाटन किया गया। स्थानीय स्तर पर वैश्विक तकनीक उपलब्ध कराने पर सभी ने उद्यम की खुलकर प्रशंसा की।
अब विरारवासियों को विश्वस्तरीय नेत्रचिकित्सा और शल्यक्रिया स्थानीय स्तर पर मिलेगी।
19 वर्षों का अनुभव व विश्वास के साथ संस्थापक व संचालक डॉ. हेमंत चासिया (एमएस ऑप्थाल्मोलॉजी, डीओएमएस) के नेतृत्व में यह अस्पताल कार्यरत है। मुंबई KEM अस्पताल में प्रशिक्षण के बाद 2007 में गोकुल टाउनशिप में उनके द्वारा शुरू हुए अस्पताल ने 19 वर्षों में 20 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंदु शल्यक्रियाएं की है। उनकी LASIK, Epi-LASIK व ब्लेडलेस LASIK में विशेष निपुणता है।

हॉस्पिटल में विरार का पहला ‘अल्ट्रा एचडी LASIK’ मशीन (जर्मन तकनीक, 500 हर्ट्ज़ गति, 5डी 1050 आई ट्रैकर) मुख्य आकर्षण है। इससे चश्मे का नंबर सटीक व सुरक्षित रूप से हटाया जा सकेगा।

डॉ. चासिया ने कहा, “रोगियों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी। यह विस्तार वैश्विक स्तर की सेवाएं स्थानीय स्तर पर देने का संकल्प है। अब महानगरों की ओर जाने की जरूरत नहीं।”

सर्वसमावेशक नेत्रसेवा
मोतियाबिंदु शल्यक्रिया (Cataract Surgery)
रिफ्रेक्टिव सर्जरी (Refractive Surgery)
ग्लूकोमा उपचार (Glaucoma Treatment)
रेटिना केयर (Retina Care)

अत्याधुनिक निदान सेवाएं के लिए
पता: ASG दृष्टि आई हॉस्पिटल प्रा. लि., यशवंत प्रेस्टीज इमारत, पहला तल, डी-मार्ट के पास, न्यू विवा कॉलेज के सामने, चिंतामणी विहार, तिरुपती नगर फेज 2, विरार (पश्चिम)।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top