0
मीरा रोड में महिला के घर पर जबरन कब्जे का आरोप, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

मीरा भायंदर। मीरा रोड पूर्व स्थित ओम शिव छाया टावर की निवासी 55 वर्षीय बलजीत कौर ने अपने ही भाई मनोहर सिंह सैनी, भाभी कुलविंदरजीत कौर, भतीजे सुखदीप सिंह सैनी एवं अन्य लोगों पर घर में जबरन घुसकर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2003 में ₹5 लाख में फ्लैट खरीदने के बावजूद आरोपियों ने उन्हें जबरन किराएदार बताने का प्रयास किया और 13 मई 2026 को बिना किसी कोर्ट आदेश के घर में घुसकर कब्जा कर लिया।

महिला के अनुसार घर के अंदर लगभग ₹3.5 लाख नकद, 14 तोला सोना, चांदी एवं अन्य कीमती सामान रखा है। घटना के बाद पीड़िता ने 100 और 112 नंबर पर कॉल किया गया तथा नया नगर पुलिस स्टेशन एवं डीसीपी राहुल चौहान को शिकायत पत्र सौंपा। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने से पीड़िता दुखी है। पीड़िता के पति सतनाम सिंह सैनी 1 अप्रैल 2014 से 31मार्च 2021 तक उस बिल्डिंग के चेयरमैन थे।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अवैध कब्जा हटाने, घर का पंचनामा कराने एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top