भारत के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, सेल्सफोर्स की एजेंटफोर्स तकनीक का उपयोग करके 24 घंटे ग्राहक सेवा और रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध करा रही है।
इससे ग्राहकों को जवाब मिलने का समय कई दिनों से घटकर लगभग 8 घंटे तक आ गया है। साथ ही ईमेल खोलने की दर 50–60% तक बढ़ गई है।
मुंबई। टाटा सन्स की प्रमुख सहायक कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) और दुनिया की नंबर 1 एआई सीआरएम कंपनी सेल्सफोर्स ने मिलकर घोषणा की कि सीआरएम ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स में ग्राहक संवाद को बेहतर बनाने के लिए सेल्सफोर्स के एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म को सफलतापूर्वक लागू किया है। इस नई तकनीक की मदद से कंपनी की सेवा में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्राहकों को जवाब देने में लगने वाला समय कई दिनों से घटकर लगभग 8 घंटे तक रह गया है। इसके साथ ही कंपनी अब एक साथ हजारों ग्राहकों की बातचीत और सवालों को आसानी से संभाल सकती है। यह बात गिरीश हड़कर (चीफ इन्फोर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर, टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड), अरुंधति भट्टाचार्य (प्रेसिडेंट और सीईओ, साउथ एशिया - सेल्सफोर्स) और मनकिरन चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
इस डिजिटल बदलाव के कारण व्यवसाय में भी अच्छे नतीजे मिले हैं। कन्वर्जन रेट में 10% की बढ़ोतरी हुई है, लीड की सही पहचान में 30% सुधार हुआ है, और ईमेल ओपन रेट 50 से 60% तक पहुंच गया है। इससे यह साफ होता है कि एआई एजेंट्स और एकीकृत डेटा की मदद से रियल एस्टेट क्षेत्र में ग्राहक अनुभव पहले से काफी बेहतर हो गया है।
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने एजेंटफोर्स मार्केटिंग, एजेंटफोर्स सेल्स और एजेंटफोर्स सर्विस प्लेटफॉर्म को डेटा 360 के साथ जोड़कर इस्तेमाल किया है। इससे कंपनी को हर ग्राहक की पहली पूछताछ से लेकर खरीद के बाद की सेवा तक का पूरा सफर एक ही जगह और रियल-टाइम में देखने की सुविधा मिलती है। इस एकीकृत सिस्टम की मदद से एआई एजेंट और मानव टीम मिलकर काम कर सकते हैं, जिससे ग्राहकों को तेज, व्यक्तिगत और 24x7 सेवा मिलती है। यह प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के जरिए लगातार ग्राहक जानकारी को अपडेट करता है और सही लीड बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही सेल्स टीम को सही समय पर सूचनाएं और सुझाव मिलते हैं, जिससे ग्राहकों से बातचीत और बेहतर हो जाती है। अगर किसी ग्राहक के सवाल जटिल होते हैं, तो उन्हें सीधे संबंधित विशेषज्ञों को भेज दिया जाता है। इसके अलावा, लाइव डैशबोर्ड की मदद से लीडरशिप टीम को ग्राहकों के साथ चल रही बातचीत की रियल-टाइम जानकारी लगातार मिलती रहती है।
टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हमेशा से “ग्राहक पहले” की सोच पर काम करती रही है, और यही उनकी सफलता का एक बड़ा कारण है। आज के समय में घर खरीदने वाले लोग डिजिटल तकनीक का अधिक उपयोग कर रहे हैं, इसलिए वे तुरंत जवाब और हर प्लेटफॉर्म पर एक जैसा अनुभव चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्राहक सेवा में नए मानक बनाने का अवसर पहचाना। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एक स्मार्ट और एकीकृत सिस्टम बनाने पर ध्यान दिया। इस सिस्टम में हर ग्राहक की जानकारी एक जगह उपलब्ध होती है। इससे पहली पूछताछ से लेकर खरीद के बाद की सेवा तक पूरी जानकारी किसी भी टीम सदस्य को तुरंत मिल जाती है।
इस साझेदारी के बारे में संजय दत्त (एमडी और सीईओ, टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) ने कहा कि सेल्सफोर्स के साथ हमारी साझेदारी ने हमें डेटा, इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन को एक ही सिस्टम में लाने में मदद की है। इससे ग्राहकों को तेज जवाब मिल रहा है, सही लीड की पहचान बेहतर हुई है और सेल्स में भी सुधार हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे हमारी टीम को सही समय पर सही जानकारी मिल रही है, जिससे वे ग्राहकों के साथ भरोसा बनाने और बेहतर सेवा देने पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं।”
अरुंधति भट्टाचार्य (प्रेसिडेंट और सीईओ, साउथ एशिया - सेल्सफोर्स) ने कहा कि किसी भी नई तकनीक को लागू करने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि क्या इससे ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल रही है या नही? टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मामले में इसका जवाब सकारात्मक है। अब ग्राहकों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि कुछ ही घंटों में जवाब मिल जाता है। सेल्स टीम का समय जो पहले जानकारी ढूंढने में जाता था, अब कम हो गया है और वे अब ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही लीडरशिप टीम रियल-टाइम डेटा के आधार पर तेज और सही फैसले ले पा रही है। एआई का मुख्य उद्देश्य लोगों के काम को आसान और प्रभावी बनाना, कार्यक्षमता बढ़ाना और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना है। यह इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि हम मिलकर भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में स्मार्ट और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा का नया मानक स्थापित कर रहे हैं।”
भारत का रियल एस्टेट बाजार तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेडने एआई आधारित ग्राहक सेवा में जो निवेश किया है, वह कंपनी को अपने बढ़ते प्रोजेक्ट्स में हर ग्राहक को व्यक्तिगत सेवा देने में मदद करेगा। इससे ग्राहकों को मिलने वाला प्रीमियम अनुभव भी बनाए रखा जा सकेगा।
प्रीमियम प्रोजेक्ट्स और ग्राहक-केंद्रित काम के लिए जानी जाने वाली टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अब अपने कामकाज और ग्राहक सेवा को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। आने वाले समय में कंपनी अपने कमर्शियल रियल एस्टेट बिज़नेस में भी सेल्सफोर्स का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही रेसिडेंशियल सेक्टर फेज टू में एजेंटफोर्स मार्केटिंग और डेटा 360 की मदद से ग्राहकों को और बेहतर, व्यक्तिगत सेवाएँ और गहरी जानकारी देने पर जोर दिया जाएगा।
Post a Comment