मुंबई। भारत की तेजी से आगे बढ़ रही रिसर्च-ड्रिवन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Electric) ने जानकारी दी कि कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चलाने वाले राइडर्स ने देशभर में मिलकर 3.2 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर ली है। कंपनी के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के सिर्फ दो साल के भीतर यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि लोग अब ओबेन की मोटरसाइकिलों को रोजाना के सफर के लिए अपने मुख्य वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
साल 2024 की शुरुआत से अलग-अलग शहरों के डेटा को मिलाकर देखा गया तो पता चला कि कंपनी की Oben Rorr portfolio जिसमें Rorr, Rorr EZ और Rorr EZ Sigma शामिल हैं जिसका इस्तेमाल अलग-अलग ट्रैफिक, सड़क और मौसम की परिस्थितियों में लगातार किया जा रहा है। इससे साफ होता है कि लोग इन मोटरसाइकिलों को रोजाना के काम, ऑफिस आने-जाने और शहर के अंदर सफर के लिए भरोसे के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं।
कंपनी अब 85 से ज्यादा शहरों में मौजूद है और इतने बड़े स्तर पर तय किए गए किलोमीटर यह दिखाते हैं कि ओबेन की मोटरसाइकिलों का रोजाना के सफर में बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। खास तौर पर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों और शहरों में इनका उपयोग ज्यादा देखने को मिला है।
इन मोटरसाइकिलों का फायदा सिर्फ सफर तक ही सीमित नहीं है बल्कि इससे लोगों को पैसे की बचत और पर्यावरण को भी लाभ हो रहा है। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों ने मिलकर करीब ₹8 करोड़ का पेट्रोल खर्च बचाया है और लगभग 385 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन कम करने में भी योगदान दिया है।
कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए Oben Care नाम की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी शुरू की है। इसके तहत देशभर में सर्विस नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है, जिसमें ट्रेंड टेक्नीशियन और 24×7 कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि ग्राहकों को कहीं भी आसानी से सर्विस मिल सके।
इस उपलब्धि पर ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा कि रोजाना सफर के लिए भरोसेमंद और टिकाऊ वाहन जरूरी होते हैं। अलग-अलग शहरों और परिस्थितियों में 3.2 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय होना इस बात का संकेत है कि लोग इन मोटरसाइकिलों को अपनी दैनिक जिंदगी का अहम हिस्सा बना रहे हैं।
कंपनी इस समय तेजी से बढ़ रही है। साल 2025 में ओबेन इलेक्ट्रिक ने 376% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की है। साथ ही कंपनी अगले दो साल में पूरे भारत में 500 शोरूम खोलने की योजना बना रही है ताकि ज्यादा लोगों तक अपने प्रोडक्ट और सर्विस पहुंचा सके।
इस तेज विकास के पीछे कंपनी का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग मॉडल है। ओबेन अपने कई जरूरी EV पार्ट्स जैसे LFP बैटरी, मोटर, कंट्रोल यूनिट और फास्ट चार्जर खुद ही डिजाइन और तैयार करती है। बेंगलुरु में स्थित 3.5 एकड़ के प्लांट में 'जीरो-डिफेक्ट' सिस्टम के तहत 50 से ज्यादा क्वालिटी चेक किए जाते हैं और लगभग 95% स्ट्रेट पास रेशियो रखा जाता है, जिससे प्रोडक्ट की क्वालिटी और भरोसेमंद प्रदर्शन बना रहता है।
Post a Comment