0
मुंबई। TRRAIN रिटेल अवार्ड्स 2026 के 14वें संस्करण में रिटेल क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के समर्पण, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। ‘ट्रस्ट फॉर रिटेलर्स एंड रिटेल एसोसिएट्स ऑफ इंडिया’ (TRRAIN) की इस पहल का उद्देश्य उन रिटेल हीरोज़ की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना है, जो हर दिन ग्राहकों की सेवा करते हुए उद्योग को मजबूत बनाते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह 12 मार्च 2026 को द ललित, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर के नॉन-एक्जिक्यूटिव चेयरमैन नितिन परांजपे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान बी.एस. नागेश के साथ बातचीत करते हुए, मुख्य अतिथि नितिन परांजपे ने कहा, 'जब मैंने मुझे मिले 'I Just Did It' ब्रोशर का पहला पन्ना खोला और TRRAIN की सीईओ अमीषा प्रभु द्वारा लिखी गई प्रस्तावना पढ़ी, तो उन्होंने एक बहुत ही सटीक बात पर अंत किया था—"आखिरकार, इंसानी ताकत ही रिटेल जगत की असली खूबी है। आज के ये विजेता साबित करते हैं कि आज भी इंसानी जज़्बा ही सबसे बड़ा बदलाव लाता है।"

भारतीय रिटेल जगत के दिग्गजों और शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना, इन विजेताओं के लिए जीवन का सबसे यादगार पल रहा। समारोह में उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं, जिनमें प्रमुख रूप से समारोह में रिटेल जगत की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं, जिनमें शामिल थे: अनुज पुरी (सह-संस्थापक और चेयरमैन, ANAROCK); दलीप सहगल (सीईओ, नेक्सस सिलेक्ट मॉल्स); दामोदर मल (सीईओ, रिलायंस ग्रोसरी रिटेल); सात्यकि घोष (सीईओ, रेमंड); गोपाल अस्थाना (सीईओ, टाटा क्लिक लक्ज़री); हरि मेनन (सह-संस्थापक और सीईओ, बिग बास्केट); कविंद्र मिश्रा (सीईओ, शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड); रजनीश महाजन (सीईओ, इनऑर्बिट मॉल्स); विनीत गौतम (संस्थापक और सीईओ, 91 ब्रांड्स) और कई अन्य दिग्गज।

TRRAIN रिटेल अवार्ड्स 2026 ने भारत भर के (अहमदाबाद, बरेली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कन्नूर, कोच्चि, कोल्हापुर, कोलकाता, लुधियाना, मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे) 23 व्यक्तियों और 9 टीमों को सम्मानित किया। व्यक्तिगत श्रेणी में राष्ट्रीय विजेताओं में आइकिया इंडिया की गीता कोरनानी (गोल्ड), मल्टीप्लायर के अभिजीत विलास धुर्वे (सिल्वर) और रेडी टू वियर बाय रेमंड के प्रांजल पांडे (ब्रॉन्ज़) शामिल हैं।

सीईओ, मानव संसाधन टीमों और सेल्स टीमों के सामूहिक प्रयासों को मान्यता देते हुए, टीम श्रेणी में 'कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस बाय टीम', 'एचआर इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' और 'सेल्स एक्सीलेंस बाय टीम' जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस पहल के उद्देश्य पर विचार साझा करते हुए, TRRAIN के संस्थापक, बी.एस. नागेश ने कहा कि इन पुरस्कारों की शुरूआत इस पेशे को सम्मान दिलाने के लिए की गई है। उन्होंने आगे कहा, “भारत में रिटेल एसोसिएट्स ग्राहकों की सेवा और व्यवसायों को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम करते हैं, फिर भी अक्सर उनके प्रयासों को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं। TRRAIN रिटेल अवार्ड्स के माध्यम से हमारा लक्ष्य उनके अमूल्य योगदान को दुनिया के सामने लाना और रिटेल क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के मन में अपने काम के प्रति सम्मान और गर्व का भाव पैदा करना है।”

TRRAIN की सीईओ, अमीषा प्रभु ने कहा कि TRRAIN अवार्ड्स एक ऐसा मंच है जो भारत के रिटेल उद्योग के पीछे छिपी मानवीय कहानियों को सामने लाता है। उन्होंने आगे कहा, "TRRAIN रिटेल अवार्ड्स 2026 के विजेताओं का चयन 20 शहरों की 100 कंपनियों से आए 200 आवेदकों में से किया गया है। हर प्रविष्टि दृढ़ संकल्प, विकास और सेवा के प्रति समर्पण की एक कहानी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य हमेशा से रिटेल एसोसिएट्स को उनकी असाधारण ग्राहक सेवा और रिटेल क्षेत्र में 'ग्राहक-केंद्रित' संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित करना रहा है।"

TRRAIN रिटेल अवार्ड्स देश के उन चुनिंदा पुरस्कारों में से हैं, जो उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए फ्रंटलाइन रिटेल एसोसिएट्स को सम्मानित करते हैं। पिछले 13 वर्षों में 130 शहरों से 3,000 से अधिक कहानियाँ सामने आई हैं और 300 से ज्यादा एसोसिएट्स को सम्मानित किया जा चुका है। इस अवॉर्ड मॉडल को वैश्विक संस्था International Group of Department Stores (IGDS) ने भी अपनाया है, जिसके तहत दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ एसोसिएट्स को रोम, टोरंटो, टोक्यो, दुबई और 2025 में सियोल जैसे शहरों में आयोजित समारोहों में सम्मानित किया जाता है।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top