मुंबई। मर्सिडीज-बेंज ने छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक लग्ज़री शोरूम ‘सिटी स्टार’ का उद्घाटन किया।
नए सेल्स शोरूम में रायपुर का पहला एक्सक्लूसिव ‘मेबैक कॉर्नर’ शामिल है, जो टॉप-एंड वाहनों और चुनिंदा ग्राहक अनुभव पर कंपनी के विशेष फोकस को दर्शाता है।
ब्रेंडन सिसिंग (वाइस प्रेसिडेंट - सेल्स एवं मार्केटिंग, मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने कहा, “मर्सिडीज-बेंज भारत में सबसे पसंदीदा लग्ज़री ब्रांड बना हुआ है, जिसे ग्राहकों की मजबूत निष्ठा, स्थानीय उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता और व्यापक लग्ज़री नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है। वर्ष 2025 हमारे लिए राजस्व के लिहाज से अब तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा और 2026 में लग्ज़री कार बाजार को लेकर हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक है। हमारा फोकस 12 नए उत्पाद लॉन्च करने, अपने विनिर्माण आधार को मजबूत करने, MB.Charge पब्लिक इकोसिस्टम के विस्तार, नए बाजारों में प्रवेश करने और देशभर में अपने लग्ज़री रिटेल नेटवर्क को लगातार उन्नत करने पर रहेगा।”
“रायपुर मर्सिडीज-बेंज के लिए एक महत्वपूर्ण उभरता हुआ बाजार है, जहां लग्ज़री ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ‘सिटी स्टार रायपुर’ के साथ हम रायपुर का पहला समर्पित ‘मेबैक कॉर्नर’ पेश कर रहे हैं, जो यहां के ग्राहकों में अल्ट्रा-लग्ज़री और टॉप-एंड वाहनों की बढ़ती पसंद को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह शोरूम विश्वास, प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता के मूल्यों के अनुरूप एक उन्नत लग्ज़री रिटेल अनुभव प्रदान करेगा।
मुख्य बिंदु:
• मर्सिडीज-बेंज ने सिटी स्टार के माध्यम से रायपुर में पहला ‘मेबैक कॉर्नर’ शुरू कर छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया
• सेंट्रल रायपुर में रणनीतिक रूप से स्थित सिटी स्टार को उच्च दृश्यता, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक व वाणिज्यिक क्षेत्रों के नजदीक होने का लाभ
• यह लग्ज़री शोरूम मात्र 7 महीनों में तैयार किया गया
• शोरूम का कुल निर्मित क्षेत्रफल 5,300 वर्गफुट है, जिसमें 3,500 वर्गफुट का कवरड शोरूम एरिया शामिल है
• शोरूम में टॉप-एंड वाहनों के लिए विशेष लाउंज, निजी एवं अर्ध-निजी परामर्श क्षेत्र, क्यूरेटेड लाइफस्टाइल बुटीक एलिमेंट्स और ‘की प्रेज़ेंटर’ द्वारा समर्थित समर्पित हैंडओवर बे शामिल है
• शोरूम में एक डिलीवरी बे है और लगभग 30 प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम कार्यरत है
• इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो को समर्थन देने के लिए शोरूम में दो चार्जिंग बे के साथ 120 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर की सुविधा उपलब्ध है
• मर्सिडीज-बेंज वर्ष 2026 में 12 नए उत्पाद लॉन्च करेगी और देशभर में 20 नए डीलरशिप शुरू करेगी।
भारत की सबसे पसंदीदा लग्ज़री कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नए लग्ज़री सेल्स शोरूम के उद्घाटन की घोषणा की। यह नया शोरूम देश के प्रमुख बाजारों में अपने लग्ज़री रिटेल नेटवर्क के विस्तार की रणनीति के तहत राज्य में मर्सिडीज-बेंज की मौजूदगी को और मजबूत करेगा और ग्राहकों के और नजदीक पहुंचेगा।
सिटी स्टार रायपुर का उद्घाटन मर्सिडीज-बेंज इंडिया की ‘गो टू कस्टमर’ रणनीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय लग्ज़री रिटेल अनुभव उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है।
नव उद्घाटित सिटी स्टार सेल्स शोरूम को इस तरह विकसित किया गया है कि ग्राहकों को एक व्यक्तिगत और क्यूरेटेड अनुभव मिल सके, जहां वे मर्सिडीज-बेंज के पूरे पोर्टफोलियो को देख और समझ सकें। शोरूम में विशेष रूप से टॉप-एंड वाहनों के लिए समर्पित क्षेत्र जैसे एक्सक्लूसिव ‘मेबैक कॉर्नर’, निजी एवं अर्ध-निजी ग्राहक परामर्श क्षेत्र, क्यूरेटेड लाइफस्टाइल बुटीक एलिमेंट्स और ‘की प्रेज़ेंटर’ द्वारा समर्थित समर्पित हैंडओवर बे शामिल हैं।
सिटी स्टार के प्रबंध निदेशक सुनील मध्यानि ने कहा, “सिटी स्टार रायपुर में मर्सिडीज-बेंज की उपस्थिति को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित है। रायपुर में सिटी स्टार के इस नए लग्ज़री शोरूम का उद्घाटन टॉप-एंड वाहनों, कस्टमाइज्ड और बुटीक कंसल्टेशन, क्यूरेटेड अनुभव और आधुनिक सुविधाओं पर केंद्रित एक उत्कृष्ट लग्ज़री रिटेल अनुभव का वादा करता है। हमें विश्वास है कि यह सुविधा रायपुर में मर्सिडीज-बेंज ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य जोड़ेगी और मर्सिडीज-बेंज को बाजार में सबसे पसंदीदा ब्रांड बनाए रखेगी।”
तेलीबंधा, सेंट्रल रायपुर में स्थित यह शोरूम उच्च दृश्यता वाला है और एक सुव्यवस्थित व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है और 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में मौजूद मौजूदा और संभावित लग्ज़री ऑटोमोबाइल ग्राहकों की बड़ी संख्या को सेवा प्रदान करता है, जिससे यह शहर में लग्ज़री मोबिलिटी का एक रणनीतिक केंद्र बन गया है। यह सुविधा मात्र 7 महीनों में पूरी की गई।
यह लग्ज़री शोरूम कुल 5,300 वर्गफुट क्षेत्र में फैला है, जिसमें 3,500 वर्गफुट का कवरड शोरूम क्षेत्र शामिल है। शोरूम में एक डिलीवरी बे है और लगभग 30 पेशेवरों की प्रशिक्षित टीम बिक्री और डिलीवरी प्रक्रिया में ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करती है।
मर्सिडीज-बेंज के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोर्टफोलियो को समर्थन देने के लिए रायपुर शोरूम में दो चार्जिंग बे के साथ 120 किलोवॉट का फास्ट चार्जर लगाया गया है, जिससे बीईवी (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) ग्राहकों को सुविधाजनक चार्जिंग सुविधा मिलेगी।
Post a Comment