0
मुंबई। फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के अपने वादे को निभाते हुए, ‘ब्रेस्टकेयर360’ को शुरू किया है। स्तन स्वास्थ्य की आधुनिक देखभाल के लिए इस खास प्रोग्राम को बनाया गया है। इसमें कैंसर और बिना कैंसर वाली बीमारियों की जांच, डायग्नोसिस, उनका सटीक इलाज और सर्जरी की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। इस प्रोग्राम को विश्व कैंसर दिवस 2026 के मौके पर लॉन्च किया गया है, जो दिखाता है कि फोर्टिस हॉस्पिटल स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में विशिष्ट देखभाल की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के प्रति और मरीज़ों को बेहतरीन इलाज देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

'ब्रेस्टकेयर360' में अनुभवी विशेषज्ञों की एक टीम के नेतृत्व में, स्तन से जुड़ी बीमारियों के इलाज और मरीजों की सहायता के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। इस टीम में डॉ. राज कपाड़िया (कंसल्टेंट - सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. रचना तातारिया (कंसल्टेंट - रिकंस्ट्रक्टिव एवं प्लास्टिक सर्जरी) और डॉ. सोनाली मनियार (कंसल्टेंट - रेडियोलॉजी) शामिल हैं। ये सभी डॉक्टर हर मरीज को व्यक्तिगत और पूरी संवेदनशीलता के साथ इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राज कपाड़िया ने कहा,'ब्रेस्टकेयर360’ उन महिलाओं और पुरुषों के लिए सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है जिन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है। कैंसर की शुरूआती जांच से लेकर आधुनिक इलाज, और रिकंस्ट्रक्टिव व एस्थेटिक सर्जरी तक—हमारा उद्देश्य सिर्फ बीमारी को ठीक करना ही नहीं, बल्कि मरीज का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटाना भी है। हम बचाव के उपाय (जैसे कि Prophylactic Mastectomies) और कैंसर के बाद अंगों को फिर से सामान्य आकार देने (Reconstruction) की सुविधा भी देते हैं, ताकि मरीज फिर से अपनी पहचान और सामान्य ज़िंदगी हासिल कर सकें।”

फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड की प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. रचना तातारिया ने कहा, "आज के समय में स्तन की देखभाल केवल बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर की बनावट, कार्यक्षमता और आत्मविश्वास को वापस पाने के बारे में भी है। ‘ब्रेस्टकेयर360’ के माध्यम से हमारा लक्ष्य इलाज के दौरान ही पुनर्निर्माण (Reconstruction) के विकल्पों को जोड़ना है, चाहे वह सर्जरी के तुरंत बाद हो या कुछ समय बाद। हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि रिकवरी के दौरान मरीज़ शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से खुद को फिर से संपूर्ण महसूस कर सकें।"

‘ब्रेस्टकेयर360’ के तहत दी जाने वाली सेवाएँ इस प्रकार हैं:
ब्रेस्ट कैंसर की जांच और इलाज: कैंसर की जल्द से जल्द (शुरूआती चरण में) पहचान, सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के लिए यहाँ आधुनिक तकनीक उपलब्ध है। बीमारी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए डिजिटल मैमोग्राफी और 3T MRI जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जिससे इलाज की प्रक्रिया पूरी और सटीक होती है। इसके अलावा, यह केंद्र जेनेटिक टेस्टिंग (आनुवंशिक जांच) और काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान करेगा।
रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी: कैंसर सर्जरी (मास्टेक्टॉमी) के तुरंत बाद या कुछ समय बाद ब्रेस्ट को फिर से सामान्य आकार देना, ताकि मरीज़ का आत्मविश्वास और जीवन स्तर बेहतर हो सके।
एस्थेटिक ब्रेस्ट प्रोसीजर: मेडिकल या कॉस्मेटिक कारणों से ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने, कम करने या लिफ्ट करने की सुविधा।
बचाव और सावधानी: हाई-रिस्क वाले लोग (जैसे जिनमें BRCA जीन म्यूटेशन हो) उनके लिए बचाव के तौर पर सर्जरी (प्रोफाइलैक्टिक मास्टेक्टॉमी) की सुविधा।
निप्पल रिकंस्ट्रक्शन: कैंसर के इलाज के बाद अंगों को प्राकृतिक और बेहतर रूप देने के लिए की जाने वाली सर्जरी।
पुरुषों के लिए ब्रेस्ट केयर: पुरुषों में होने वाली समस्याओं जैसे कि गाइनेकोमेस्टिया और पुरुष ब्रेस्ट कैंसर का इलाज।

फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. विशाल बेरी ने कहा, "फोर्टिस में हमारा मकसद मरीजों को ऐसी देखभाल देना है जो उनकी बीमारी के साथ-साथ उनकी भावनाओं का भी ख्याल रखे। ‘ब्रेस्टकेयर360’ को इस तरह बनाया गया है कि मरीज़ों को हर तरह की मदद और इलाज एक ही जगह मिले। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मरीज़ों को न केवल बेहतरीन इलाज मिले, बल्कि पूरी रिकवरी के दौरान उन्हें यह महसूस हो कि हम उनके साथ हैं और उनकी हर ज़रूरत को समझते हैं।"

यह नई पहल, ‘ब्रेस्टकेयर360’, फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड में चलाई जाएगी, जहां मरीज़ एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस शुरूआत के साथ, फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड समाज को उच्च गुणवत्तापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत कर रहा है।

Post a Comment

 
Top