मुंबई। वरली, मुंबई स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इंडिया, आनंद निकेतन (रिहैबिलिटेशन सेंटर) में 28 दिसंबर 2025 को भारत देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरपर्सन स्वर्गीय रतन टाटा का जयंती समारोह मनाया गया। उसी अवसर पर स्वर्गीय टाटा के भव्य पोस्टर का अनावरण किया गया और केक कटिंग भी किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में एस कुमार ग्रुप के मालिक आलोक कुमार कासलीवाल और रविन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन रतन टाटा के सबसे बड़े प्रशंसक के. रवि दादा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में के. रवि दादा की कंपनी इंडिया मीडिया लिंक एंड इवेंट्स मैनेजमेंट और पीआरओ रमाकांत मुंडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान आयोजक द्वारा उपस्थित दृष्टिबाधित बच्चों को उनके प्रतिभा कौशल के अनुसार रोजगार सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया गया।
के. रवि दादा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय रतन जी पहली जयंती मनाने का मौका है। राष्ट्र निर्माण में टाटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने देश के उन्नति में सहयोग दिया है। पिछले आठ वर्षों से सामाजिक कार्य करते हुए मना रहे हैं। मैं देश भर के बिजनेसमैन से अपील करता हूं कि सभी को इनका बर्थडे मनाना चाहिए। हमने लोगों से निवेदन किया है कि टाटा जी के जन्मदिन पर एक घंटे बिजली बंद रखा जाए, इससे बिजली बचत होगी। यह एक सामाजिक संदेश है। वहीं सरकार से मुंबई शहर में रतन टाटा जी का स्टेच्यू बनाने का अनुरोध किया गया है साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी तौर पर टाटा जी का भी जयंती भी मनाया जाए। यह कार्यक्रम सामाजिक सहयोग के भावना से नैब में मनाया गया। हम दृष्टिबाधितों की ज्योति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।
के रवि दादा ने आगे कहा कि 2025 में इंडिया मीडिया लिंक एंड इवेंट्स मैनेजमेंट ने 26 वर्ष पूर्ण कर लिया है। हमारी कंपनी आम लोगों से जुड़कर उनको वीआईपी ट्रीटमेंट दिलाया। सामाजिक सहयोग के माध्यम से हम गरीबों की सेवा करते हैं। मूल निवासी आदिवासी को मुंबई बुलाकर फाइव स्टार में खाना खिलाया, हैलीकॉप्टर से मुंबई दर्शन कराया। टाटाजी से मेरे व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। एक बार उनसे सेवा भाव के माध्यम से उनका बर्थडे मनाने का चर्चा भी किया था। नव वर्ष में समुद्र में लहरों के बीच दिव्यात्मा टाटाजी की स्मृति में अनोखा कार्यक्रम रखा जाएगा। हम सामाजिक कार्य को अधिक महत्व देते हैं। इसी कड़ी में संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया और टाटा कैंसर हॉस्पिटल में कुछ पीड़ित बच्चों को हेलीकॉप्टर से घुमाया।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार कासलीवाल ने कहा कि जवानी के दिनों में मैं रतन टाटा जी से प्रभावित रहा। बॉम्बे हाउस में उनके हर कार्यक्रम में जाता था।
दृष्टिबाधितों को सलाह देते हुए श्री आलोक ने कहा कि हरि सब्जी खाना चाहिए, एलोपैथी दवाएं दूर भगाएं, योग करें। आप के भीतर के कला को निखारें। आवश्यकतानुसार हमसे संपर्क कीजिए हम आपका पूरा सहयोग करेंगे।
- संतोष साहू
Post a Comment