0
मुंबई। महुवा, मुंबई और अन्य जगहों पर असामयिक रूप से जान गंवाने वाले लोगों को मोरारी बापू ने श्रद्धांजलि दी और परिवारों को सहायता राशि प्रदान किया है।

दो दिन पहले, महुवा के एक व्यक्ति की कतपर के पास पानी में डूबने से मौत हो गई है। देवप्रयाग रेजीडेंसी के एक युवक की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसी प्रकार, कुछ दिन पहले, पोरबंदर के पास समुद्र में डूबने से चार मछुआरों की मृत्यु हो गई थी। मोरारी बापू उपरोक्त सभी मृतकों के परिवारों को 15,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 90 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

मुंबई के पास पालघर में एक इमारत गिरने से 17 लोगों की दुखद मौत हो गई। मोरारी बापू ने इन मृतकों के परिवारों को 2,55,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह वित्तीय सहायता मुंबई स्थित राम कथा के श्रोता द्वारा प्रदान की जाएगी। पूज्य मोरारी बापू ने सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

 
Top