0
मुंबई। भाजपा के पूर्व नगरसेवक और निष्ठावान पदाधिकारी एडवोकेट ज्ञानमूर्ति शर्मा को उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। पार्टी ने उनकी वर्षों की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता के लिए किए गए सेवा कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।
बीएमसी चुनावों के करीब आते ही इस पद पर उनकी नियुक्ति एक बड़ा संकेत मानी जा रही है। यह पद न केवल एक बड़ा दायित्व है, बल्कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक भी है।
उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह शुभकामनाओं का तांता लगा है। ज्ञात हो कि शर्मा जी हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं और उनकी सादगी व समर्पण के चलते उन्हें यह सम्मानजनक पद दिया गया है।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी और जनता के हित में कई नई योजनाएं और नीतियां लागू होंगी।

Post a Comment

 
Top