ताजा खबरें

0
मुंबई। द्वारिकामाई चैरिटी संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक में, श्रीमती सुरेखा पाल ने संस्था से एक बार फिर से जुड़कर अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। इस मौके पर संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुरेखा पाल ने अपने वार्ड क्रमांक 37 व दिंडोशी विधानसभा को सशक्त बनाने के साथ-साथ संस्था के उद्देश्यों को गति देने का संकल्प लिया है।
सुरेखा पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था की महिला अध्यक्षा मुंबई श्रीमती अनिता पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, दिंडोशी अध्यक्षा सीता प्रजापति और गीता विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं।
सुरेखा पाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें मुंबई टीम में और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
महिला अध्यक्षा अनिता पांडेय ने सुरेखा पाल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे संस्था के उद्देश्यों को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top