ताजा खबरें

0
मुंबई। नई पीढ़ी के युवाओं को देश प्रेम के जज़्बे के साथ भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से मुंबई की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के तत्वावधान में महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड्स 2025 का आयोजन वेदा कुनबा ऑडिटोरियम अंधेरी पश्चिम, मुंबई में संपन्न हुआ।
 महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड सीजन 3 द्वारा मुंबई में सैनिक परिवारों के सम्मान हेतु, भारतीय सेना के विभिन्न अमर शहीदों के परिवारजनों को विंध्य आइकॉनिक सोल्जर सम्मान सीजन 2 के लिए चैरिटी हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह की जानकारी देते हुए स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई के डायरेक्टर और समारोह के संयोजक विष्णु मिश्रा ने बताया कि यह समारोह दर्शकों के साथ आमंत्रित अतिथियों की भी संवेदना को छू लेने वाला रहा। यह आयोजन इतने बेहतरीन ढंग से हुआ कि सभी के लिए यादगार बन गया। 
इस भावनात्मक समारोह में मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ लॉजी ट्रस्ट ग्लोबल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक डॉक्टर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और सेलिब्रिटी गेस्ट सुरेन्द्र पाल, विशेष अतिथि आईपीएस और स्पेशल आईजी मोहन राठौड़, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र एसीपी संजय पाटील की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
इस अवसर पर डॉ. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम और संस्था के विभिन्न कार्यों की सराहना की और सभी को संबोधित किया।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने बेहतरीन ढंग से मंच का संचालन किया और इस आयोजन को सफल बनाया।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड सीजन 3 में पच्चीस विभूतियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमें 
प्रिंस सिंह राजपूत को सर्वश्रेष्ठ युवा मॉडल अभिनेता सम्मान, पायस पंडित को सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेत्री सम्मान, डॉ. योगेश सुभाष को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक गतिविधियों हेतु सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ता और नारी सम्मान संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक गतिविधियों हेतु सम्मान, रत्न विज्ञान, टैरो कार्ड रीडर डॉ. श्रुतिकीर्ति शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष सम्मान, एसीपी संजय पाटिल सहायक पुलिस आयुक्त महाराष्ट्र को सम्मान, डॉ. आदित्य शुक्ला (रत्नशास्त्र, वास्तु स्वर्ण पदक विजेता) को सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष सम्मान, विवेक शुक्ला (महालक्ष्मी कैटरर्स) को सर्वश्रेष्ठ  होटल सेवा सम्मान, डॉ. सैयद आबिद हुसैन को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक गतिविधियों हेतु सम्मान प्रदान किया गया।
इसके साथ ही कामना सिंह चंदेल को सर्वश्रेष्ठ थिएटर अभिनेत्री सम्मान, कविता जैन को सर्वश्रेष्ठ गायिका, राजेन्द्र पांडे सर्वश्रेष्ठ लेखक (पुस्तक-राम कथा मानस सरल के लिए), राज आशू सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड संगीतकार, राजकुमार आर पांडे सर्वश्रेष्ठ लेखक निर्देशक (भोजपुरी फिल्म अग्निसाक्षी हेतु), भोजपुरी अभिनेता देव सिंह राजपूत (बेस्ट सपोर्टिंग रोल), प्रदीप पांडे 'चिंटू' को फिल्म अग्निसाक्षी के लिए बेस्ट एक्टर, संस्कृति सिंह (संस्कृति वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी, उत्तरप्रदेश) को शिक्षा और बाल मनोविज्ञान के लिए परामर्श के लिए, मास्टर मुहम्मद अली शेख (निर्देशक फॉर्च्यून लाइफलाइन इंडस्ट्री,आर्टली स्टूडियो) सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेता जीत रैदत्त (सर्वश्रेष्ठ डिप्लोमैट फिल्म में सपोर्टिंग रोल), बिपिन लोधिया (लंदन) सामाजिक कार्यकर्ता, निशा संजयकुमार लोधिया, संजय कुमार यूके (फाउंडर, एस के फिल्म), अनसुइया लक्ष्मी चंद्र लोधिया को प्रतिष्ठित पुरस्कार ड्रीम अचीवर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top