ताजा खबरें

0
चुनावी नतीजों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद मनाई गयी खुशियाँ 

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर शहर में भाजपाइयों ने उत्सव मनाया और मिठाई बांटी। उद्योगपति व समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा की जीत पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी। हुकूम उदय प्रताप सिंह द्वारा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं समेत कई उनके शुभचिंतक भी रहे। 
श्री सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सीट मिली है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का नारा  "बंटोगे तो कटोगे" ने जीत के लिए प्रमुख भूमिका निभाया।
साथ ही उन्होंने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। हूकूम उदय प्रताप सिंह ने आये हुए सभी लोगों के साथ मिलकर भाजपा के जीत की खुशियाँ मनाई।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top