0
मुख्य अतिथि डॉ राजेन्द्र फडके, समाजसेवी श्री कपिल स्वामी, सच्चिदानंद पोखरियाल और संगठन के संस्थापक राजेश झा रहे उपस्थित, सैल्यूट तिरंगा का टाइटल सॉन्ग भी लॉन्च

मुंबई। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यक्रम मुम्बई के कंट्री क्लब में आयोजित किया गया। जहां सैल्यूट तिरंगा का टाइटल सॉन्ग भी लॉन्च किया गया। संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवि चिकारा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेन्द्र फडके (संरक्षक एवं राष्ट्रीय संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) और संरक्षक व समाजसेवी श्री कपिल स्वामी जी थे। स्पेशल गेस्ट के रूप में सच्चिदानंद पोखरियाल (पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री) और सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा उपस्थित रहे। नेशनल यूथ प्रेसिडेंट नवीन कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
 अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेहमानों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। फिर सभी अतिथियों ने अपनी बातें सामने रखीं और सैल्यूट तिरंगा संगठन के मुख्य उद्देश्य और इसके द्वारा वर्षो से किए जा रहे कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। 
महाराष्ट्र में संगठन के पद पर जिन्हें चयनित किया गया उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए।
 सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन महाराष्ट्र प्रदेश की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि सैल्यूट तिरंगा देश के सभी राज्यों में पिछले आठ वर्षों से राष्ट्रवाद जन जागरण की दिशा में कार्य रही है।  संगठन मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण, गरीब बच्चों की शिक्षा देने की दिशा में लागतार काम कर रहा है। भारत की एकता अंखडता को बरकरार रखने के लिए यह संगठन अपनी ओर से वर्षो से प्रयासरत है। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा कश्मीर से कन्या कुमारी तक तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी।
 सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की डल झील में तिरंगा शिकारा प्रतियोगिता का आयोजन चर्चा का विषय रहा, जिसकी प्रशंसा संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी की। तिरंगा यात्रा देश के 28 प्रांतों में राष्ट्रवाद के जन-जागरण के लिए निकाली गयी।
 उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना के जवान जो भारत माता की सुरक्षा में शहीद हुए हैं, उन्हें याद करने का भी हम कार्यक्रम करते हैं और ऐसे शहीदों के घरवालों को कार्यक्रम में बुलाते हैं। यह संगठन हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को आपस मे जोड़ने का काम करता है ताकि भारत विश्वगुरु बन जाए। हमने सैल्यूट तिरंगा का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवि चिकारा को बनाया है जो समाजसेवा के क्षेत्र में काम करते आए हैं और राष्ट्रवादी हैं। साथ ही महाराष्ट्र में हमने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। हम गंगा आरती के साथ राष्ट्रवाद को जोड़ते हैं और वहां तिरंगा यात्रा करते हैं। हम मीडिया के बंधुओ को भी धन्यवाद कहते हैं।
 कपिल स्वामी ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा ने हजारों बच्चियों की भलाई का कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में वर्षो से यह संस्था काम कर रही है। तिरंगा रैली निकाल कर देश मे राष्ट्रवाद की भावना जागृत की है। कश्मीर की घाटियों में युवाओं के हाथों में पत्थर की जगह तिरंगा पकड़ाया है सैल्यूट तिरंगा ने। आज देश भर में और 18 से ज्यादा देशों में सैल्यूट तिरंगा से जुड़े लोग मौजूद हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में संस्था कार्य कर रही है।
 कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र फडके ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं काम कर रहा हूँ। राजेश झा ने समर्पण भाव से इस संगठन की स्थापना की है। कश्मीर में तिरंगा यात्रा निकाला। देश की महिलाओं को सक्षम करने की दिशा में इस संगठन ने बड़ा काम किया है। महाराष्ट्र में संगठन की जिम्मेदारी रवि चिकारा को सौंपी गई है, उन्हें शुभकामनाएं कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं।
 रवि चिकारा ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा संगठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि देशवासियों के दिलों में राष्ट्रवादी और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया जाए। शहीद सैनिकों के घर, परिवार और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना। गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देना। स्वच्छ और विकसित भारत बनाने में योगदान देना।
पर्यावरण की रक्षा करना और वृक्षारोपण मुहिम चलाना, उसमें भाग लेना। भारत के सभी राज्यों में गरीबों और आम लोगों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं का लाभ पहुंचाना। किसानों और मजदूरों के हित के लिए काम करना।

Post a Comment

 
Top