मि. प. संवाददाता / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के
वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित
किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी को घर जाकर उन्हें इस सम्मान से
सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति
जगदीप धनखड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में हुए
कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के चलते शरीक नहीं हो पाए थे। जिसके
बाद उन्हें उनके दिल्ली वाले आवास में जाकर यह सम्मान से नवाजा गया।
5 विभूतियों को इस साल मिला है भारत रत्न
साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को
चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एस स्वामीनाथन
अय्यर, बिहार के
पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था।
आडवाणी को छोड़ दें तो बाकी 4 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। उनके परिवार की
तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को
देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज
घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.