0
कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित समारोह में दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया सहित कई बॉलीवुड हस्तियां हुईं शामिल

मुम्बई। मायानगरी मुम्बई में लगातार अवार्ड शो करने वाले कृष्णा चौहान ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 'मिस, मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024' के तीसरे सीज़न का सफलतापूर्वक आयोजन 14 मार्च 2024 को महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा (प्रसिद्ध पार्श्वगायक उदित नारायण की पत्नी), बी एन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया और एक्टर रमेश गोयल का नाम उल्लेखनीय है। 
केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, डॉ भारती छाबड़िया, प्रेम गड़ा और असंता नस्कार यादव थीं। मॉडल्स का मेकअप लता सोलंकी ने किया था जबकि फैशन डिजाइनर कुसुम गुप्ता थीं।
कृष्णा चौहान के साथ दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया, निक्की बत्रा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। संजय पाटिल और मंगेश ने कई गीत स्टेज पर गाए। कार्यक्रम की एंकर आरजे जयश्री पंवर थीं।
शो के दौरान म्युज़िक डायरेक्टर दिलीप सेन ने कहा कि कृष्णा चौहान की हिम्मत की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। वह दुनिया मे हटकर काम करते हैं। सभी अवार्डी को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। कार्यक्रम चित्रा ने भी अच्छा गीत गाया। 
एसीपी संजय पाटिल ने कहा कि जो नारियों का सम्मान करता है वह महान होता है और यह महान कार्य कृष्णा चौहान करते आ रहे हैं, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
भारती छाबड़िया ने कहा कि पिछले तीन साल से कृष्णा चौहान नारी शक्ति सम्मान दे रहे हैं। केसीएफ फाउंडेशन के द्वारा वह मिस मिसेज इंडिया का प्लेटफार्म भी क्रिएट करते हैं ताकि महिलाओं को एक सुनहरा मौका मिले।
दिलीप सेन की पत्नी रेशमा दिलीप सेन को पहला अवार्ड मिला जिसे पाकर उन्होंने कृष्णा चौहान का आभार जताया।
दीपा नारायण झा ने कृष्णा चौहान का आभार जताया और कहा कि वो महिलाओं को सम्मानित करते हैं उन्हें हौसला देते हैं, यह उनकी बेहतरीन पहल है।
दीपा नारायण को ब्रांड अम्बेसडर के रूप में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही असंता को भी सम्मानित किया गया।
मिस इंडिया कैटगरी में कियारा रावत को विनर घोषित किया गया। मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप चित्रा देवी जमातिया, मिस इंडिया की सेकन्ड रनरअप दीया मंडल थी। जबकि मिसेज इंडिया की कैटगरी में कोमल कटारिया सिल्वर क्लास की विनर, अनु पंडित गोल्ड क्लास की विनर और मेघा हेमदेव प्लेटेनियम क्लास की विनर हुईं। मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनरअप लवीना जोसफ रहीं।
अपने सभी अवार्ड समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मानित करते हैं।  
कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया और भगवतगीता भी भेंट किया।
आपको बता दें कि कृष्णा चौहान अपनी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आत्मा डॉट कॉम' की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा चौहान बॉलीवुड डायरेक्टर के साथ सोशल वर्कर भी हैं। 
कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2024 को 'लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024' का पांचवी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

 
Top