ताजा खबरें

0
हजरुन शेख़ भारतीय पायलट रही जिन्होंने कई फिल्म, मॉडलिंग और म्यूजिक एलबम में काम किया है। वर्तमान में वह अभिनेत्री के साथ साथ कामयाब फिटनेस आर्टिस्ट और बिकनी मॉडल है। दक्षिण भारतीय फिल्म डी थ्री में उनका अभिनय देखने को मिलता है। वह कई छोड़े बड़े अभिनय से जुड़े प्रोजेक्ट कर चुकी हैं और अरेबिक म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुकी है। 
हजरुन पहली महिला पायलट और अभिनेत्री हैं जिन्होंने बतौर बिकनी मॉडल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कई बार विजयी होकर भारत का मान भी बढ़ाया है। एक सफल पायलट से बिकनी और फिटनेस मॉडल बनने के सफल मार्ग में आने से पहले उन्होंने कई रूढ़िवादिता और विकृत सोच का दमन किया है। हजरुन केवल भारत ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य कर रही है और कई अवार्ड की विजेता रही है। वह प्लेबॉय मैगजीन, बादशाह और डब्लूबीएफ, कई अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने गोल्ड आईएफएफबी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
हजरुन यूक्रेन के कीव से संबंध रखती हैं किंतु वह एक भारतीय हैं उनकी शिक्षा बैंगलोर में पूरी हुई और आगे की शिक्षा हैदराबाद से हासिल किया है। मुम्बई में हजरुन ने पायलट की शिक्षा ग्रहण कर सफल भारतीय पायलट बनी। 
बचपन से ही हजरुन शेख फिल्मों से प्रभावित रही इस कारण उन्होंने अभिनय को चुना। लेकिन अपनी शिक्षा ग्रहण कर जब वह पायलट बनी उस दौरान फिटनेस और सुंदरता से जुड़े प्रकरणों को देख कर उनके मन में विचार आया कि फिल्म हो या काम हर क्षेत्र में फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण है साथ ही साथ आम आदमी को भी स्वस्थ रहने और दिखने हेतु भी अपने शरीर को सुडौल और स्वस्थ रखना जरूरी है। फिटनेस की महत्ता को जानकर हजरुन ने एक कठोर कदम उठाया और ख़ुद को फिटनेस मॉडल और बिकनी मॉडल और आर्टिस्ट के रूप में दुनिया के सामने रखा। यह बेहद कठोर और दृढ़ फैसला रहा और कई तूफान को झुकाकर उन्होंने कामयाबी का झंडा लहराया।
हजरुन शेख एक बेहतर मॉडल के रूप कार्य कर देश और विदेश में अपनी पकड़ जमा रही है साथ ही दूसरों को भी फिटनेस को लेकर जागरूक बना रही है। 
बेहद आसान तरीके से कैसे खुद को सुडौल बनाया जा सकता है जिसमें कम वर्कआउट हो और बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के कोई भी अपना स्वास्थ्य और शरीर को सुडौल बना सके इसके लिए उन्होंने कुछ प्रोडक्ट का भी निर्माण किया है। साथ ही शारीरिक संरचना और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां हासिल कर खुद का भी फिटनेस प्रोडक्ट बनाया है जिसका प्रयोग कर हर कोई खुद को स्वस्थ और सुडौल बना सकता है। एच बी एन लाइफ नाम का इनका खुद का ब्रांड है जो इसी दिशा में कार्य करता है। हजरुन शेख भारत ही नही अपितु विदेशी कंपनियों के साथ भी सहयोगात्मक रूप से कार्य कर रही हैं। 
वह जल्द ही फिटनेस से जुड़ी एक ऐप भी लाने वाली है जिसमें सारी जानकारियां लोगों को आसानी से मिल पाएगी। हजरुन शेख का कहना है कि हर व्यक्ति व्यवसाय एवं ग्लैमर इंडस्ट्री से प्रभावित रहता है और उससे सीखता है। स्वयं को और अपने आसपास को भी आकर्षक और परफेक्ट रखना हर कोई चाहता है और हम उनके इस कदम पर हर पल उन्हें सहयोग देना चाहते हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top