ताजा खबरें

0
मुम्बई। डॉ अरुण कुमार शर्मा द्वारा नमो नमो संगठन ट्रस्ट के सहयोग से 12 फुट ऊंची इको-फ्रेंडली माता की मूर्ति बूमरंग में रखी गई। यहां कई सेलेब्रिटीज़ के साथ नवरात्रि उत्सव मनाया गया। माता दर्शन, विशेष कन्या पूजन, दान और भोज प्रोग्राम रखा गया। उसी अवसर पर एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, अभिनेत्री उर्वशी, कॉमेडियन वीआईपी सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता के दर्शन किए और डॉ अरुण कुमार शर्मा के इको फ्रेंडली के कॉन्सेप्ट की सराहना की।
वहीं ढेरो बच्चों को प्रसाद, जूस और भोज के साथ उपहार किट्स बांटे गए जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक पड़ी।
 इस भव्य उत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्तों ने इस उत्सव को खूब उत्साह से साथ मनाया। 
भक्ति के साथ पर्यावरण को लेकर जागरूकता की एक उल्लेखनीय पहल करने वाले डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने नमो नमो संगठन ट्रस्ट के सहयोग से विश्व की सबसे ऊंची इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति का निर्माण भी करवाया था। इस अविश्वसनीय उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया।
अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्यार से तैयार की गई यह माता जी की मूर्ति पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल रही।  
नमो नमो संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि भक्ति, पूजा और प्रथाओं के माध्यम से, हम परंपरा और आधुनिकता के बीच की खाई को पाट सकते हैं। 
मुंबई के चांदीवली में स्थित बूमरंग बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवरात्रि उत्सव में इस इको-फ्रेंडली माताजी की मूर्ति ने सबका ध्यान खींचा।
अरुण कुमार शर्मा का कहना है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर मोदी जी और हर घर इको फ्रेंडली गणेश जी और माताजी की मूर्ति की सोच को सपोर्ट करते हैं।
 इको फ्रेंडली माताजी की मूर्ति भी उन्होंने ही बनाई है जिन्होंने बप्पा जी की मूर्ति भी बनाई थी। इको फ्रेंडली माताजी का यहीं विसर्जन होगा। मेरी पूरे समाज से प्रार्थना है कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर घर मे इको फ्रेंडली माताजी रखें।
निहारिका रायजादा, उर्वशी, वीआईपी ने अरुण कुमार शर्मा के इस कार्य की तारीफ की।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top