ताजा खबरें

0
भारत के युवा तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला ने गलील सागर तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विश्व कीर्तिमान की सफलता का जश्न मुम्बई में शानदार ढंग से मनाया गया जहां समुद्राजा आर्यन, उनके पिता सुरजीत दडियाला सहित कई हस्तियां गेस्ट्स के रूप में मौजूद रहीं जिनमे फ़िल्म निर्देशक बॉस्को मार्टिस सहित कई विशेष मेहमान मौजूद रहे जिन्होंने आर्यन को इस विश्व रिकॉर्ड के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस पार्टी का मकसद भारत और इसराइल के बीच रिश्तों को और मजबूत करना भी था। यहां बेहतरीन केक काटकर इस सक्सेस पार्टी को मनाया गया।
इंडियन तैराक आर्यन सुरजीत दडियाला ने मौजूदा विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर एक इतिहास बना दिया। वह गलील के सागर को तैरने के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज तैराक बन गए। आर्यन दादलिया गलील सागर में तैरने वाले एशिया के पहले तैराक हैं। उन्होंने महज 5 घंटे 36 मिनट में 32 किमी खुले पानी की समुद्री तैराकी पूरी करने के बाद नवंबर 2022 में गोवा में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए चर्चा हासिल की थी। 
आर्यन ने राहुल चिपलूनकर, कोच डॉ पी एम रेड्डी (फारेस्ट क्लब), सुबोध सुले कोच व गाइड का इस सफर में विशेष आभार जताया।
आर्यन के पिता सुरजीत ने बताया कि गलील के समुद्र में तैरना आर्यन का अब तक का पहला प्रयास था और उन्होंने इसे एक चैंपियन की तरह हासिल किया। पहली कोशिश में गलील सागर को तैरने वाले संयुक्त सबसे तेज पुरुष तैराक बन गए।
आर्यन के पिता सुरजीत ददियाला को अपने पुत्र के इस कारनामे पर गर्व है और उन्होंने इसे पूरे देश के लिए प्राउड मोमेंट बताया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top