ताजा खबरें

0
मुम्बई। अखिल भारतीय पासी विकास मंडल मुंबई भायंदर शाखा द्वारा आनंद नगर भायंदर (पश्चिम) में पिछले दिनों बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लगभग 600 बच्चों को नोट बुक, कम्पास, एबीसीडी की बुक, पेन, रबर, पेंसिल, शार्पनर व शिक्षा संबंधित सामग्री वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रामधनी सरोज और शाखा मंत्री मंडल के सहायक महामंत्री धर्मेंद्र, प्रचार मंत्री राजेश और अन्य सभी कार्यकर्ताओं के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवा शक्ति पासी सहयोग संगठन ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पासी का भी आगमन हुआ और राष्ट्रीय महामंत्री राजेश दरबारी पासी और नालासोपारा से डॉ. सी. आर. सरोज, राम सागर सरोज और स्थानिक नगरसेवक अशोक तिवारी एवं अन्य कई गणमान्य अतिथियों के बीच कार्यक्रम बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ। 
मौके पर उपस्थित अशोक सरोज ने बच्चों को बाबा साहब के बारे में और शिक्षा के बारे मे जानकारी दी। श्रीमती सुशीला ने बच्चों को शिक्षा के बारे में बताया, शाखा अध्यक्ष रामधनी सरोज ने बच्चों को अच्छी राहों पर चलने के लिए सन्देश दिया। युवा शक्ति पासी संगठन आल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सरोज ने हमेशा बच्चों को माँ बाप, गुरु का सम्मान करने के लिए कहा।
 डॉ. सी. आर. सरोज ने कार्यक्रम में बाबा साहब के संविधान के बारे में बात रखी। रामसागर अतिथि रूप में आये बच्चों के बीच बाबा साहब और भगवान गौतम बुद्ध के बारे में बताया। युवा शक्ति पासी संगठन के मंत्री राजेश ने बच्चों को अच्छे राहों पर चलने के लिए बताया। शाखा सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन ने बच्चों से कविताएं व कुछ प्रश्न पूछे। विजय रामफेर सरोज ने बच्चों के बीच अच्छी संगत रखो, ऐसा विचार रखा। राधेश्याम सरोज ने बच्चों को नशा मुक्ति के बारे में बताया। सहायक कोषाध्यक्ष बबलू ने बच्चों के सुन्दर भविष्य के बारे में बात कही। अनिल सरोज ने अपनी कुछ बातें शिक्षा के बारे में कही। शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार सरोज आयोजक के रूप मे सभी का मार्गदर्शन किए अन्य सभी शाखा के पदाधिकारी उपस्थित होकर कुछ अच्छी बातें बच्चों के भविष्य के बारे में कहे। 
कार्यक्रम में भायंदर शाखा के समस्त पदाधिकारीगण रामधनी सरोज, सुशील सरोज, विजय सरोज, रामलाल घेघई सरोज, अर्जुन सरोज, बबलू इंद्रजीत, नायब लाल,  शिवशंकर, अशोक सरोज, रामसागर पासी, डॉ. सी. आर. सरोज, रंजीत, सूरज, शहरिशंचंद पासी, धर्मेंद्र, अखिलेश, राजेश लौटू, अनिल, जयेश सूरज, गोविन्द, दयाशंकर गौतम, रामविलाश, अम्बेडकर, अन्य तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थित हुए सभी अतिथिगण को भायंदर शाखा की तरफ से आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top