0
मुम्बई। हाल ही में बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जॉनी लीवर की उपस्थिति में कॉमेडी फिल्म 'अजब तमाशा' का ट्रेलर लॉन्च गोरेगांव पश्चिम स्थित हार्मोनी मॉल के अनमोल हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान (जु. अनिल कपूर) ने जोशीले अंदाज में करते हुए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
उसी अवसर पर जॉनी लीवर, सुनील पाल, आरिफ खान (अनिल कपूर के हमशक्ल), गीतकार नितिन रायकवार, अकबर बिन तबर, जावेद हैदर, रितिक शर्मा (रितिक रोशन के हमशक्ल), रमेश गोयल, संजय बेड़िया, मुस्कान, रियाज इंडियन की उपस्थिति रही।
आपको बता दें कि इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अकबर बिन तबर हैदराबाद की फिल्मों में काम करते हैं। अब तक अकबर लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिन्में बॉलीवुड की फिल्म यशराज फिल्म के बैनर पर बनी 'दावते इश्क' में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में वह हैदराबादी ऑटोचालक की भूमिका में थे। अब उनकी फिल्म 'अजब तमाशा' आने वाली है जो कि एक हिन्दी फिल्म है। इसकी शूटिंग हैदराबाद, रत्नागिरी और मुम्बई में हुई है। इस फिल्म के उनका किरदार एक नवाब का है जिसे उसके ही साथी बेवकुफ बनाते रहते हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार दिल्ली के रहने वाले रितिक शर्मा हैं जो बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के हमशक्ल हैं। फिल्म में वह भुलक्कड़ आदमी के किरदार में है और उनकी पत्नि उनकी मदद करती है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तनुजा है। इस फिल्म में जावेद अली और अल्तमश फरीदी ने गाना गाया है। इस फिल्म में रहस्य, रोमांच, हास्य और मनोरंजन का बेजोड़ संयोग है। फिल्म में किन्नर रानी माँ की भूमिका भी बेहतरीन है।

- संतोष साहू

Post a Comment

 
Top