ताजा खबरें

0
मिसेज इंडिया सिल्वर का ताज माया सरगोवरी और गोल्डन का ताज प्रगति समद्दर के सर सजा

अवार्ड समारोह में 'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान' की ट्रॉफी आरती नागपाल, दिलीप सेन, एंकर सिमरन आहूजा, बीएन तिवारी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, सुजाता मेहता को मिला 

मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 'मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2023' का भव्य आयोजन 15 मार्च 2023 की शाम मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान ने किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिन में आरती नागपाल, दिलीप सेन, एंकर सिमरन आहूजा, बीएन तिवारी,
दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, ऎक्ट्रेस सुजाता मेहता इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है।
सेलेब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने इस प्रोग्राम की बखूबी एंकरिंग की।
ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, बीएन तिवारी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, सुनील पाल, अभिनेत्री सुजाता मेहता, शीरीं फरीद, डॉ अर्चना देशमुख, कमल चीमा, सोनिया महेश्वरी, निकिता शर्मा (मॉडल, इंदौर), उषा कनौजिया, स्वीटी शेखावत, रेशमा शेख (ब्राइट), प्रकाश तिवारी मधुर सिंगर, सिल्की, प्रवति समद्दर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में कृष्णा चौहान, प्रेम गाड़ा और डॉ भारती छाबड़िया थीं। इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया 2023 की विनर अनुश्री उमेश देसाई घोषित की गईं जबकि मिस इंडिया 2023 की फर्स्ट रनरअप मोनी, सेकंड रनरअप जान्हवी राठौड़ और थर्ड रनरअप सेजल जितेंद्र तिवारी थीं। मिसेज इंडिया 2023 की सिल्वर क्लास की विनर माया सरगोवरी और डायमंड क्लास की विनर प्रवति समद्दर थीं। 

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top