मुम्बई। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने यूँ तो बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा पटुत्व १९६३ से १९९७ की अवधि तक ना केवल बरकरार रखा बल्कि देश विदेशों में विविध आयामी शोज कर मनोरंजन की दुनियां में अपना डंका बजाया है। एल .पी. के विशेष प्रेमी या यूँ कहें शोज की दुनियां में अलख जगाने वाले संगीत प्रेमी प्यारेलाल के पारिवारिक सदस्य की तरह हैसियत बरकरार रखने वाले और शो आयोजक अनिल बोहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश विदेश की ऑडिएंस की नब्ज़ पहचान कर शो डिज़ाइन करने में अनिल बोहरा को कमाल की महारथ हासिल है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के यूरोपियन देशों में शोज की जो झड़ी लगी और जो रिकॉर्ड बना वो किसी से छुपा नहीं है। जिसकी वजह से समूचे भारत के मुख्य शहरों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल म्यूजिकल नाइट्स की मांग लगातार दिनों दिन बढ़ रही है।
हाल ही में अनिल बोहरा के तत्वावधान में उनकी टीम एम. आर. एल. एंटरटेनमेंट मुंबई में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के मधुर संगीत से सजे एक बेहतरीन शो 'इक प्यार का नगमा है' आगामी १५ जनवरी २०२३ को षणमुखानंद ऑडिटोरियम में सांयकाल ६ बजे आयोजित कर रही है जिसका प्रस्तुतीकरण प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे करने जा रही हैं। प्रसिद्ध संगीतकार प्यारेलाल इस विशाल ऑर्केस्ट्रा के सूत्रधार होंगे। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध १९६३ से १९९७ तक के म्यूजिकल एरा के लोकप्रिय गीतों को शब्बीर कुमार, सुदेश भोंसले के साथ अन्य म्यूजिकल स्टार अपनी आवाज़ का जादू दिखाएंगे। अनिल बोहरा म्यूजिकल स्वभाव के तो हैं ही मगर दर्शक दीर्घा को क्या और कैसे संतुष्ट करना है इस पर उनकी उम्दा पकड़ है। शायद यही वजह है कि उनके शोज अधिकतर सफल रहे हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.