ताजा खबरें

0

संजना सिंह / अजित 

 जीतेन्द्र सिंह तंवर हमेशा नए शैली के म्यूजिक वीडियो लेकर आते हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार भी एक नये फ्लेवर के साथ हिंदी म्यूजिक वीडियो लेकर आये है जिसका शीर्षक है "मोरे नयनवा"। इस गाने को स्वर तन्मय चतुर्वेदी ने दिया है। आपको बता दूँ कि तन्मय चतुर्वेदी  सा रे गा मा में दिख चुके हैं। गीत बृजेश यदुवंशी और तन्मय चतुर्वेदी ने मिलकर लिखा है। इस गाने को मधुर संगीत से कौशल महावीर ने सजाया है। कौशल महावीर ने इसके पूर्व फिल्मों म,इ संगीत दे चुके हैं। इसमें संगीता मीणा ,रजनीश पाल, आर्यन सोमालिया आदि कलाकारों ने काम किया है। संगीता मीणा एक  रंगकर्मी है जो जीतेन्द्र सिंह के साथ इसके पूर्व भी काम कर चुकी है। रजनीश भी रंगकर्मी हैं जो बनारस के रहने वाले हैं।  इस गाने को टी सीरीज के आधिकारिक चैनल पॉप चार्टबस्टर पर रिलीज़ किया गया है। इसके पहले भी जीतेन्द्र सिंह तंवर कई म्यूजिक वीडियो, शार्ट फिल्म और फीचर फिल्म कर चुके है। इनके कई म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक जैसी बड़ी म्यूजिक चैनल रिलीज़ हो चुकी है। इनके द्वारा किये गए गाने में निर्माण के हर एक पहलु पर जीतेन्द्र सिंह बहुत बारीकी से दृष्टि रखते हैं ताकि प्रोडक्ट बेहतर हो और ये सारी बात उनकी काम में स्पष्ट झलकता है। इनके गानों में मनोरंजन के अतिरिक्त सामाजिक सन्देश भी होता है। मोरे नयनवा की शूटिंग बनारस में की गयी है और हगने का फिल्मांकन बहुत सुन्दर दांग से किया गया है। एक ओर दर्शक गाने को खूब पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर फिल्म एवं संगीत से जुड़े लोग भी एल्बम की प्रशंसा कर रहे हैं तथा जीतेन्द्र सिंह तंवर को फ़ोन कर बधाई दे रहे हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top