ताजा खबरें

0


मुम्बई। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी ने उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों की पदोन्नति करते हुए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने नए नामों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी किया जिसमें कुर्ला उत्तर मध्य मुम्बई जिले के रहिवासी और भाजपा के जिम्मेदार कर्मठ कार्यकर्ता चिराग गुप्ता को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का महाराष्ट्र प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

चिराग गुप्ता ने अपनी नई नियुक्ति और जिम्मेदारी पर बोला कि मैं पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, मुम्बई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा और उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय जी का बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी दी है. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए पार्टी की नीतियों के अनुरूप सबका साथ सबका विकास को लेकर काम किया है और आगे भी करता रहूँगा.

 ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भी पार्टी द्वारा चिराग गुप्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी दिया गया था जिसमे वह काफी सफल रहे.

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top