0


मुंबई। पदमा प्रोडक्सशन्स के बैनर तले बनी निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फ़िल्म 'सपनों के सफर' का फर्स्ट लुक मुंबई में आउट कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला में किया गया है। फिल्म में कुल आठ गाने हैं और इस फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में शुरू हो गया है। 

निर्देशक आर के शुक्ला ने बताया कि ये फिल्म तीन दोस्तों के संघर्ष की कहानी है जो नए फ़िल्मी कलाकारों को एक अच्छा सन्देश देगी। फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक है जिसका संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने बताया कि यह फिल्म फ़िल्म 'सपनों के सफर' मेरे लिए बेहद खास है और मेरी भूमिका भी जबरदस्त है। हम सबने इस फ़िल्म की शूटिंग बहुत मेहनत से की है, क्योंकि बस्ती जिले में इतनी ठंड थी कि पूछिये मत। लेकिन हमने अपने काम से समझौता नहीं किया और सबने अपना बेस्ट दिया तब जाकर हम एक बेहतरीन फ़िल्म लेकर आये हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज की तारीख भी तय होगी। बस दुआ करिये कि कोविड की महामारी जल्दी खत्म हो जाए।

 फ़िल्म के निर्देशक आर के शुक्ला हैं जिसकी कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है, एडिटर नागेंदार यादव, डीओपी विजय आर पांडेय, पीआरओ संजय भूषण पटियाला, संगीतकार सावन कुमार, गीतकार पिंटू गिरी, अभिमन्यु कुमार सिंह, विनय निर्मल, सावन कुमार, डांस मास्टर संतोष सर्वदर्शी, प्रोडक्शन सूर्य शुक्ला, रौनक मिश्रा, तरुण झा संदीप हैं।

 इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के साथ संग्राम सिंह पटेल, रवी यादव, संजय पांडेय, मणि भट्टाचार्य, मधु सिंह राजपूत, मौसम, विजय वर्मा, नीरज गुप्ता, पानमती शर्मा, इरफ़ान पेंडारी, परमानन्द मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

Post a Comment

 
Top