मुम्बई। बीएमसी चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां इस लड़ाई के लिए कमर कस रही हैं, विशेष रूप से दक्षिण मुंबई में इस बार कुछ नए युवा चेहरों को देखने का अवसर मिल सकता है, जो शहर की राजनीति में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ हैं, उनमें से एक है जीनल गाला।
जीनल गाला अपने क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से लगातार काम कर रही है, महामारी के दौरान से लोगों और परिवारों की मदद करने से लेकर इस लड़ाई में समाज के असहाय लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने तक। वह अथक रूप से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं। वह आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं और यही कारण है कि बीजेपी और शिवसेना के कुछ स्थानीय नेताओं के लिए वह एक चिंता का विषय बन गयी है, क्यूँकि वह एक संभावित चुनौती बन कर उभर सकती है।
जीनल गाला ने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी और लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया है, वह न केवल समस्याओं के बारे में बात कर रही है बल्कि वास्तव में समाधान पेश कर रही है। उनके शब्दों में मुंबई सपनों का शहर हुआ करता था लेकिन अब नहीं है। मैं मुंबई को टोक्यो या अन्य शहर जैसे नहीं बनाना चाहती, मुंबई को मुंबई ही रहना चाहिए और हमें इसे फिर से सपनों का शहर बनाने के लिए काम करना होगा।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुंबई में भी कमर कस ली और चुनाव का घोषणा कभी भी हो सकता है।
ऐसे समय में दक्षिण मुंबई में जीनल गाला उन युवा चेहरों में से एक है, जिन पर आगामी बीएमसी चुनावों में नजर रखना दिलचस्प होगा।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.