0


मुम्बई। कृष्णा चौहान ने बताया कि 12 फरवरी 2022 को केसीएफ प्रेजेंट्स तीसरे बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022 का आयोजन मुम्बई के मेयर हॉल में किया जाएगा। उसी अवसर पर केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन लांच की जाएगी साथ ही इस विशेष अवसर पर 12 पेज का शानदार केसीएफ कैलेंडर भी लांच किया जाएगा। कृष्णा चौहान ने आगे बताया कि इस अवार्ड फंक्शन में तमाम अवार्डी को और आए हुए तमाम मेहमानों को यह मन्थली मैगज़ीन भेंट की जाएगी। सभी उपस्थित लोगों को केसीएफ कैलेंडर भी दिया जाएगा।

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी ने कृष्णा चौहान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि मुझे केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन के कवर पेज पर स्थान दिया गया है।   केसीएफ और केसीपी द्वारा 31 दिसम्बर 2021 को मिस एंड मिसेज इंडिया ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2021 का आयोजन किया गया। इस ब्यूटी कांटेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ परिन सोमानी, आर राजपाल और अविनाश गोयल का नाम उल्लेखनीय है। मिस एंड मिसेज इंडिया ऑनलाइन बयूटी कांटेस्ट 2021 की मिस की विनर  मानवी त्रिपाठी बनी, जो यूपी देवरिया की रहने वाली ऎक्ट्रेस हैं। फिलहाल मुम्बई में रहती हैं। वहीं मिसेज का पुरस्कार फरहा अंजर खान को दिया गया था जो दिल्ली की रहने वाली ऎक्ट्रेस व राईटर हैं। कृष्णा चौहान एक्टिव सोशल वर्कर भी हैं साथ ही अवार्ड्स फंक्शन्स आयोजन के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। नए साल 2022 में वह मुम्बई में "बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022" करने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। केसीएफ द्वारा यह अवार्ड लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

12 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले इस शानदार अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद होंगी। लगातार कई घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ऑडिएंस का खूब मनोरंजन भी होने वाला है, कई डांस परफॉर्मेंस भी पेश की जाएगी। केसीपी (कृष्णा चौहान प्रोडक्शनस) के अंतर्गत वह नए साल में फ़िल्म भी शुरू करने वाले हैं जिसका सब्जेक्ट यूनिक होगा।  

इस अवसर पर बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ तथा सोशल वर्क के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

अपने आप में अनूठे और बेहद खास इस एवार्ड शो के आयोजक बॉलीवुड फ़िल्म निर्देशक कृष्णा चौहान हैं, जो पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान कई एवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड एवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के एवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। 

4 मई 2022 को अपने बर्थडे के दिन कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का आयोजन करने वाले हैं। 2 अक्टूबर 2022 को महात्मा गांधी रत्ना अवार्ड 2022 और दिसम्बर 2022 में बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड का आयोजन करेंगे।

Post a Comment

 
Top