0


मुंबई। द्वारकामाई चैरिटी संस्था द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं के लिए एकवीरा माता दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने सभी यात्रियों को पुष्प की माला पहनाकर मातृशक्ति का गौरव किया। तत्पश्चात उनके द्वारा नारियल फोड़ कर यात्रा प्रारंभ किया गया। दिंडोशी महिला टीम की प्रमुख श्रीमती सुरेखा पाल ने श्री चौबे और मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में इस यात्रा का आयोजन किया था। पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से सभी ने एकवीरा माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक सुरेखा पाल ने अपनी मनोभावना व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में सभी महिलाएं घरेलू कामों में ही व्यस्त रही, कहीं घूमने फिरने भी नही जा पाई। उन्हें फिर से दैवीय ऊर्जाशक्ति से ओतप्रोत करने के लिए एक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। जिससे वह तनाव से भी मुक्त हो सके और खुल कर कुछ लम्हे खुशी के बिता सके।

Post a Comment

 
Top