ताजा खबरें

0


रौशनी के पर्व दीवाली के अवसर पर निर्देशक राम जे पटेल की भोजपुरी फ़िल्म 'माया' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फ़िल्म की पहल झलक से प्रतीत होता है कि इसकी कहानी मायावी होने वाली है। लेकिन राम जे पटेल ने बताया कि फ़िल्म बेहद सुलझी हुई है। कहानी के अनुसार हमारी फ़िल्म का नाम है। यह दर्शकों को पसंद आएगी, जब यह थियेटर में आएगा। हम सभी अपनी फिल्म को लेकर आशान्वित हैं। 

राम जे पटेल ने कहा कि हमारी फ़िल्म 'माया' की पहली झलक दीवाली पर आई है। आज ही के दिन प्रभु श्रीराम अयोध्या आये थे, तो हमें यकीन है कि जनता के प्यार के साथ भगवान राम का आशीर्वाद भी हमारी फ़िल्म को मिलेगा। हम यह पोस्टर दिवाली पर अपने दर्शकों को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम फ़िल्म का ट्रेलर लेकर आएंगे। साथ ही फ़िल्म का रिलीज डेट की भी घोषणा करेंगे। 

आपको बता दें कि रिगल फ़िल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन फ़िल्म के निर्माता हैं। फ़िल्म की कहानी निर्देशक राम जे पटेल ने खुद लिखी है। फ़िल्म में लाडो मधेसिया, सोनम तिवारी, उमेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, नीलू यादव, चंद्रकांत यादव, योगेंद्र चौहान, पिंटू यादव, सौम्या पांडेय, नमिता पांडेय, प्रतिभा साहू, राम आशीष राय, राधेश्याम वर्मा, घनश्याम गौंड, मनीष विष्वकर्मा मुख्य भूमिका में हैं। संगीत साहिल खान और विजय गुड्डू का है। गीत सुनील सिंह चंद्रवंशी, शेखर मधुर,  संतोष राजा, अंगद चौहान, अरविंद निषाद हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला, डीओपी रमेश कुमार, एक्शन डाइरेक्टर दिनेश कुमार और कोरियोग्राफर अशोक दा हैं।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top