ताजा खबरें

0


हास्य कलाकार श्रवण कुमार ने बच्चों को खूब हंसाया

मुंबई। आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में किसी को किसी के लिए समय नही है। कामकाज के तनाव व व्यस्तता में सभी उलझे हुए है। मातापिता भी इन्ही कारणों से बच्चों की खुशियों का ख्याल नही रख पाते है। इसी उदासीनता के चलते बच्चे अक्सर उदास रहने लगते है। मासूम बच्चे मायूस होकर मुरझा जाते है। ऐसे विपरीत वातावरण में ख़ुशनुमा माहौल बनाने का माद्दा रखते है हास्य की दुनिया के उभरते चमकते कलाकार श्रवण कुमार। 

 बीते रविवार को बच्चा मैजिक पार्टी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गोरेगांव पश्चिम स्थित मैकडोनाल्ड में संपन्न हुआ। इसका सफल आयोजन एवं संचालन श्रवण कुमार ने किया। अप्पा पाड़ा, कोंकणी पाड़ा आदि झोपड़पट्टी क्षेत्रों में रहनेवाले बच्चों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। 

 श्रवण कुमार केवल हास्य कलाकार ही नही अपितु हरफनमौला कलाकार है। वह हर भूमिका में जंचते है। उनके द्वारा दिखाया गया जादुई करतब कमाल का था। जिसे देखकर सभी बच्चे हतप्रभ रह गए। कॉमेडी और मैजिक शो में बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस समय द्वारकामाई संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के नैतिक विकास करने के लिए सकारात्मक प्रेरक कथाएं सुनाई।



Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top