ताजा खबरें

0


मुम्बई। इतिहास प्रसिद्ध वैश्य समाज के सुपुत्र अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य रौनियार के सम्मान में कांदीवली-पश्चिम, मुम्बई में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी और भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा के माध्यम से एवं मीडिया प्रभारी शुभ नारायण शाह के कोशिश से मुंबई महानगर पालिका द्वारा उद्यान का नामकरण प्रस्ताव पारित हुआ।

 वैश्य समाज के अंतर्गत मद्धेशिया समाज का लोकप्रिय सामाजिक संगठन मद्धेशिया वैश्य कान्दू फाउंडेशन (MKF) महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष उमेश भूखनप्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी शुभ नारायण साह एवं  MKF जोन-2 के अध्यक्ष राजकुमार खुरमुल्ली गुप्ता, सचिव जगदीश नारायणदास गुप्ता, संगठन मंत्री विनोद कमला प्रसाद गुप्ता के साथ में MKF के सक्रिय कार्यकर्ता अशोक भरत गुप्ता, नागेश फूलचंद गुप्ता, अजय मुन्नीलाल गुप्ता ने गोपाल शेट्टी को उनके कार्यालय पर जाकर शॉल और सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top