ताजा खबरें

0



मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री शुभ नारायण साह के सौजन्य और सिद्धान्त लैब के सहयोग से पूरे हफ्ते चलने वाला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिल्डिंग नंबर 17 शॉप नं. 8 छत्रपति शिवाजी राजे काम्प्लेक्स कांदिवली पश्चिम में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा रिबन काटकर शुभारभ किया गया। 

गोपाल शेट्टी ने कार्यक्रम के संचालक भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ट के महामंत्री शुभ नारायण साह औऱ सिद्धान्त लैब के टीम की तारीफ की तथा उन्होंने कहा कि इस तरह का कैम्प हर तीन महीने में होना चाहिए और ये तो पूरे सप्ताह चलने वाला स्वास्थ शिविर है। यहाँ लोग अपने सुविधा के अनुसार आ सकते हैं। अक्सर देखा गया कि एक दिन के शिविर में बहुत लोगों को मालूम नही पड़ता ओर ज्यादा भीड़ हो जाता है और कुछ लोग वापस चले जाते हैं। ये पूरे सप्ताह चलने वाला शिविर है। इसमें अपने समय के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकते हैं। 

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मुंबई के सचिव योगेश दुबे, भाजपा महाराष्ट्र बिहार प्रकोष्ट के सह संयोजक विशाल भगत, गंगा देवी साह, संजीव साह डॉक्टर सुनीता साह, सिद्धान्त चौधरी, राम सिंह देवड़ा, बिसंभर साहू, सतीश पाटील देवाराम प्रजापति, माया शंकर चौबे के साथ काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top