मुंबई: बॉलीवुड फिल्म फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे को आरती नागपाल, पंकज बेरी, पृथ्वी और शादाब साबरी के हाथों से इंडियन स्टार्स अवॉर्ड २०२१ पुरस्कार मिला। इस समारोह का आयोजन दि क्लब हॉल, अंधेरी, मुंबई में किया गया था।
मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक पत्र समूह द्वारा आयोजित इंडियन स्टार्स अवार्ड का तीसरा सीजन (२०२१) द क्लब, डी एन नगर, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में सितारों की जगमगाहट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के साथ एक नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट (राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता) का भी शुभारंभ किया गया। "ग्लोबल इंडिया डिवाइन" शीर्षक से आरम्भ इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों की युवतियों/महिलाओं ने भाग लिया।
मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक पत्र समूह के प्रकाशक सम्पादक राजकुमार तिवारी इन दोनों ही कार्यक्रमों के आयोजक थे। " इंडियन स्टार्स अवार्ड " में प्रख्यात निर्माता निर्देशक अभिनेता धीरज कुमार, भजन सम्राट के रूप में जन जन में लोकप्रिय प्रसिद्ध गायक व अभिनेता अनूप जलोटा तथा गुजरे ज़माने के सर्वाधिक लोकप्रिय बाल कलाकार / कॉमेडियन जूनियर महमूद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस क्रम में वरिष्ठ अभिनेता व गायक अरूण बक्शी, पायल घोष, आरती नागपाल, अलका भटनागर (प्रसिद्ध गायिका अमेरिका), पृथ्वी, कवलजीत सिंग (बॉलीवूड डिजायनर, रायटर व एक्टर ), अभिनेता पंकज बेरी, विनीत शर्मा, हितेन तेजवानी, संजय सिंग, सिमरन अहुजा, अमिता नांगिया, शोमू मित्रा, वसंत भंडारी, सिमरन आहूजा, हास्य कलाकार सुनील पाल को भी अवार्ड प्रदान किया गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.