मुंबई: फ्रीक ऑउट इंटरटेनमेंट के सीईओ सुबोध आर सिंह को हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। अभिनेता हितेन तेजवानी और कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर के हाथों सुबोध आर सिंह को यह सम्मान दिया गया। मुंबई के फाइव स्टार होटल ऑर्चिड में 26 जुलाई 2021 को दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म और टीवी जगत के मशहूर हस्तियों ने शिरकत किया। इस अवार्ड शो का आयोजन अखिलेश सिंह ने किया।
सुबोध आर सिंह फ़िल्म जगत में एक जाना माना नाम है। ये फ्रिक आउट इंटरटेनमेंट के सीईओ पद पर पदस्थ हैं। फ्रीकआउट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ़िल्म, शहर और पर्यटन क्षेत्रों के प्रचार प्रसार का कार्य करती है। फ्रीकऑउट इंटरटेनमेंट हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी और कई अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों को बढ़ावा देती है और प्रसार कार्य भी करती है। फ़िल्म उद्योग में फिल्मों को बढ़ावा देने और फ़िल्म जगत में उनके योगदान के लिए फ्रीकऑउट के सुबोध आर सिंह को दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुबोध आर सिंह ने फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क के सीईओ अखिलेश सिंह और उनकी टीम को इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.