ताजा खबरें

0
▪️द्वारकामाई संस्था के सेवाकार्यों का दिया ब्यौरा

मुंबई (जितेंद्र शर्मा)। द्वारकामाई चेरिटी संस्था की कोर कमेटी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था द्वारा किये गए सेवाकार्यो का ब्यौरा भी दिया और साथ ही विविध विषयों पर चर्चा की गई। संस्था के उल्लेखनीय कार्यों से अवगत होने पर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने संस्था की पूरी टीम की सराहना की और उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस समय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे, ट्रस्टी अशोक सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, बलवंत वर्मा एवं मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सहित सोशल मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी व स्वाति शेट्टी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

बता दे कि देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थाओं में से एक द्वारकामाई चेरिटी संस्था ने कोरोना काल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज भी संस्था द्वारा अनवरत सेवाकार्य जगह-जगह संचालित किए जा रहे है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top