0

ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर किया यथोचित सम्मान

मुंबई। कहा जाता है कि किसी भी बीमारी से मुक्ति के लिए दुवा और दवा दोनों की जरूरत होती है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु देश में वेक्सिनेशन अभियान जोरों से शुरू है। मुम्बई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था द्वारकामाई ने दवा के साथ आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक शंखनाद करवाकर क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण की निर्मति कर दी। सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर  दक्षिणा के रूप में सैकड़ों ब्राह्मणों को महीने भर का राशन एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री संस्था की ओर से दी गई। चौबे ने बताया कि कोरोना संकट के चलते सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध के कारण ब्राह्मणों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। स्वाभिमानी होने के कारण कर्मकांडी ब्राह्मण किसी से सहायता तक नही मांगते। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें सहायता पहुंचाने की कोशिश संस्था द्वारा की गई है। 

बता दे कि इसके पूर्व उक्त संस्था द्वारा जरूरतमंद पत्रकारों को भी आर्थिक मदद दी गई थी। संस्था समाज के सभी वर्गों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोरोना काल में लगातार समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। मुम्बई के कोने-कोने में संस्था द्वारा सेवाकार्य संचालित किए जा रहे है और यथासंभव हर प्रकार की सहायता जरूरतमन्दों को प्रदान की जा रही है। 

उक्त कार्यक्रम के दौरान संस्था के मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मुंबई महासचिव राजेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, ज्योति शाह, अनिता पांडेय, निशा मिश्रा, पूजा चौबे,युवा विधानसभा अध्यक्ष, रोहित गुप्ता, विशाल पांडे, वार्ड क्र. 39 के अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, रामजीत शर्मा, अनिल उपाध्याय, राजेश यादव, लक्ष्मी कांत पांडे, रमेश सिंह, रमेश पांडे, अनिल सिंह, पप्पू पांडे, डॉ. अरुण राय, आदि संस्था के पदाधिकारी एवं स्थानीय जन उपस्थित थे।

Post a Comment

 
Top