विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र के. द्विवेदी पिछले महीने कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इस बीमारी को मात देकर जब वे अपने निवास पर वापस आए तब कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। संगठन के प्रमुख मार्गदर्शक राम विलास वेदांती तथा हिन्दू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी ने व अन्य राजनीतिक दलों ने उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इसी बीच स्थानिक पत्रकारों से वार्ता करते हुए रवींद्र के. द्विवेदी ने बंगाल में हो रही हिंसक घटना का विरोध किया और गुस्सा जाहिर करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश में एक तिहाई राज्यों में भाजपा की सरकार है और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद अगर बंगाल में भाजपा के समर्थक मारे काटे जा रहे हैं और महिलाओं का बलात्कार हो रहा है तो ये भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। भाजपा प्रतिक्रियात्मक जवाब न देकर यह धरना प्रदर्शन जो कर रही है यह हास्यास्पद है अगर ऐसा ही रवैया रहा तो आने वाले समय में कार्यकर्ताओं का इनके लिए खड़े होना मुश्किल हो जाएगा।
रवींद्र के द्विवेदी ने कहा कि भाजपा को तुरंत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए धारा 356 लगाकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करे और ममता बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के सभी उपद्रवियों को जेल में डाले, अन्यथा ऐसी घटनायें हर राज्य जीतने वालों के लिए स्वाभाविक हो जायेगी। विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र के. द्विवेदी ने उद्धव सरकार एवं मुंबई महानगर पालिका की भी तारीफ की।
रवींद्र के. द्विवेदी ने देशवासियों से कहा कि इस महामारी को हल्के में न लें। संकट के समय देश के हर नागरिक का यह धर्म है कि वह इस भयंकर महामारी से अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को बचाते हुए और अपने कर्तव्य को निभाते हुए देश को सुरक्षित रखें।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रुचि द्विवेदी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संदीप वैद्य, महाराष्ट्र सचिव विजय सोनावणे, महाराष्ट्र महामंत्री गिरीश गुप्ते, कार्यालय प्रमुख सुभाष यादव, महाराष्ट्र सचिव गणेश फड़के आदि लोग मौजूद रहे।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.