0

मुम्बई। रविवार दिनांक 15 मई को अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की साप्ताहिक प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मंच की अध्यक्षा अलका पाण्डेय ने बताया कि एक दिवसीय इस प्रतियोगिता का विषय 'कारे कारे बदरा' रखा गया था। बारिश के आगमन में उसके स्वागत में यह विषय दिया गया था जिसमें क़रीब ६० कवि, कवयित्रीयों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम का उद्वघाटन सुनिल दत्त मिश्रा (राइटर एक्टर छत्तीसगढ़) ने किया। सरस्वती वंदना डॉ मीना परिहार व शोभारानी तिवारी ने की। 

 कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष श्रीवल्लभ अंबर, मुख्य अतिथि डॉ कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड (सम्पादक नव त्रिवेणी), विशेष अतिथि राम राय (शिक्षक), आशा जाकड (वरिष्ठ साहित्यकार), जनार्दन सिंह (सम्पादक - भोजपुरी संदेश), पी एल शर्मा (सम्पादक अमृत राजस्थान) थे। इस कार्यक्रम का संचालन अलका पाण्डेय, सुरेन्द्र हरड़े और शोभारानी तिवारी ने किया।

कवि, कवियत्रीयों की कुछ झलकियाँ  

कारे कारे बदरा ...

बरस बरस बाबूल अंगना जाना 

झम झमाझम बरस कर मेरी पीड़ा कहना !!

पवन हौले होले इठलाना बलखाना 

मेरे उर की अगन को मत हवा तुम देना !!

झमझमाझम बूँदें थिरक रही 

उमड घुमड़ कारी बदरी छा रही 

चपल चपला चमक चमक न डरईयों ! 

कड़कड़ाती बिजली गिर कर जान मत लेलईयों !!

बदरा रे कारे कारे - नीले नीले बदरा बरस बरस बाबूल अंगना जाना 

झम झमाझम बरस कर मेरी पीड़ा कहना !!

- डॉ अलका पाण्डेय, मुम्बई

काले बादल, काले बादल

कहां छुपे हो आवो ना

गर्मी से सब व्याकुल हैं

आकर तपन मिटाओ ना

- श्रीमती शोभा रानी तिवारी इन्दौर

कारे कारे बादल बरस गए घन घन, दामिनी चपला आसमान में, चमके है चम चम

- सुषमा शुक्ला

आ आरे कारे बादरा 

तु नेह का जल बरसा

इस महामारी को धो दे रे बादरा

सबको कर दे स्वस्थ 

- चन्दा डांगी, रेकी ग्रैंडमास्टर चित्तौड़गढ़ राजस्थान

ओ कारे कारे बदरा

तुमसे है प्रार्थना

छम छम कर

धरती पर आना

इधर उधर ना भागों

ओ कारे कारे बदरा।।

- सुरेंद्र हरड़े कवि नागपुर

किनारे पे सब्ज़े का यह लहलहाना, 

परिन्दों का अशज़ार  पर चहचहाना ।

खुशी रक्स करती गुलिस्ताॅ में आई, 

हँसे फूल नन्ही कली मुस्काई ।

- वीना अचतानी, जोधपुर (राजस्थान)


कारे बदरा कब आओगे तुम

गर्मी ने मानो परेशान कर रखा है

कारे बदरा कब आओगे

ना जाने कितना इंतजार करवाएगा।

अभी बस भी करो और आ जाओ सबके सपने पूरे करने और अपने बादलों के साथ सबका दुख से ले जाने।

- ऐश्वर्या जोशी कापरे, पुणे

 मन करता कारी बदरिया बन नाचूं

 भेदभाव से मुक्त वर्षा का जल बाटूं 

सूर्य की सुंदर किरणों से मै जन्म लूं 

वाष्प में बदल काली बदरिया बन घूमूं

- ममता तिवारी, इंदौर

उमड़-घुमड़ आए काले-काले बदरा,

प्यार भरे नयनों में मुस्काया कजरा।

डॉ मीना कुमारी परिहार 'मान्या'

कारे कारे बदरा छाए

मोर पपीहा आस लगाए

बरसों घनघोर घटा में

धरती अंबर का मेल कराए।

- पदमा तिवारी, दमोह

ओ कारे कजरारे बादल।

तड़पाते क्यों प्यारे बादल ।।

दर्प छोड़ तू आ धरती पर 

तुम हो सबसे न्यारे बादल।

बरसो आज रसीले बादल।।

- प्रतिभा परासर 

धूप की तपन से जब धरती तप जाती 

प्रकृति भी गर्मी से जब कुम्हलाती।

तो आती है झूम झूम कर कारी बदरी 

रिमझिम-रिमझिम बरसकर सबको

ठंडक पहुंचाती।

- रानी नारंग

ओ बदरा अब की ज़ब भी आना

              तुम खुशहाली ही लाना,

कही अति बरस मत जाना

    तो कही प्यासा ना रख जाना

- हेमा जैन, इंदौर


ये बदरा करोना बरसा रहे हैं ।

   नित नई व्याधि बिखेर रहे है।

मगर ये फसल कब रहेगी,

   एक दिन तो उसे कटना पड़ेगा।

     एक दिन तो कारे बदरा जाना पड़ेगा।

- श्रीवल्लभ अम्बर

राह तकती खड़ी है धरती

आये न क्यूं  बदरा कारे

सूखे हैं धानी आँचल उसके

सूखे हैं उसके परिधान सारे!

- मीना गोपाल त्रिपाठी

कारे कारे बदरा आजा

मेरे दिल की अगन बुझा जा

काहे दिल में आग लगाये

दिल की धड़कन और बढ़ाये 

- चंद्रिका व्यास

कारे कारे बदरा मन मे

प्रित जगाये।

दूर देश गये मेरे प्रितम

लौट के घर ना आये।

जा बरसो वही देश पिया

के जहाँ सौत संग इतराये

कारे कारे।।

- बृज किशोरी त्रिपाठी 

कार्यक्रम में प्रतिभागी कवि, कवियत्री 

रजनी अग्रवाल जोधपुर, शोभा रानी तिवारी इन्दौर, रानी नारंग इन्दौर, ममता तिवारी इन्दौर, दिनेश शर्मा, शेखर रामकृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, वीना आडवानी "तन्वी", रेखा शर्मा "स्नेहा" मुजफ्फरपुर, पूनम शर्मा, स्नेहिल राँची झारखंड, डॉ अँजुल कंसल"कनुप्रिया", स्मिता धिरासरिया बारपेटा रोड, ज्ञानेश कुमार मिश्र अजमेर, विजयेन्द्र मोहन, गुलाबचंद पटेल अहमदाबाद, डॉ सरोजा मेटी लोढया कर्नाटक, रविशंकर कोलते नागपुर, चन्दा डांगी चित्तौड़गढ़, बृजकिशोरी त्रिपाठी गोरखपुर, डॉ गायत्री खंडाटे, नीलम पाण्डेय, वैष्णो खत्री वेदिका, जबलपुर मध्यप्रदेश, अनिता शरद झा मुंबई, डां मीना कुमारी परिहार, वीना अचतानी, कल्पना भदौरिया "स्वप्निल" उत्तरप्रदेश, हेमा जैन इन्दौर, उपेंद्र अजनबी गाजीपुर उ.प्र., कुमकुम वेद सेन, रानी अग्रवाल मुम्बई, अंशु तिवारी पटना, मीरा भार्गव, रागिनी मित्तल कटनी, सुषमा शुक्ला, निहारिका झा, हीरा सिंह कौशल हि.प्र., सुनिता अग्रवाल इंदौर, द्रोपती साहू "सरसिज, नीरजा ठाकुर नीर, श्रीवल्लभ अम्बर, चंद्रिका व्यास, पद्मा तिवारी दमोह, अंजली तिवारी मिश्रा जगदलपुर, आशा लता नायडू, कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड, ऐश्वर्या कापरे, डॉ ब्रिजेन्द्रनारायण तिवारी, उमेश कंक्कड प्रयागराज, देविप्रसाद पांडेय प्रयागराज, राम राय, सुनिलदत्त मिश्रा, पी एल शर्मा, डॉ कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड, जनार्दन सिंह, सुरेंद्र हरड़े, डॉक्टर रश्मि शुक्ला प्रयागराज, दविंदर कौर होरा, मीना गोपाल त्रिपाठी, जनार्दन शर्मा इंदौर, डॉ साधना तोमर की उपस्थिति रही।

Post a Comment

 
Top