मुम्बई। कोरोना की दूसरी लहर आम जीवन पर कहर बनकर टूट पड़ी है। इस महामारी से हजारों लोगों की मृत्यु हो गई है और लाखों परिवार का जीवन प्रभावित हो चुका है। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन लगाया है ताकि बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पर यहाँ तकलीफ यह भी है कि सभी आर्थिक विपन्नता का शिकार हो रहे हैं। खासकर मजदूर, स्वतंत्र मीडिया कर्मी, छोटे व्यापारी और कई प्राइवेट कंपनी में कार्ययत लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। यहाँ तक सरकारी सहायता भी उन तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में कुछ लोग हमदर्द बनकर जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करके मानवता को जीवित रखे हैं।
मुम्बई में भाजपा नेता विशाल भगत अपनी उदार प्रवृति के लिए पहचाने जाते हैं। इस समय महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते वह पुणे में फंस गए हैं, पर वहां से ही उन्होंने अपने दरिया दिल होने का जीता जागता उदाहरण दिया है। वह मुंबई में अपने पत्रकार मित्र शैलेश पटेल एवं पुष्कर ओझा के साथ मिलकर मुम्बई सहित नालासोपारा, वसई विरार के स्वतंत्र पत्रकारों की मदद के लिए आगे आकर उन्हें निरंतर राशन सामग्री वितरण कर रहे हैं।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.