0

 




आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन्स और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी असंगठित कामगार विभाग द्वारा "श्री नारी सम्मान 2021" का सफल आयोजन

पद्मश्री सोमा घोष, जसलीन मथारू, पायल घोष, शर्लिन चोपड़ा, अली खान, शबीना खान, फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर जैसी फ़िल्मी हस्तियों का लगा मेला

आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन्स के डायरेक्टर वी के मिश्रा, पूजा एस डहले (रतन नंदिनी इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर) और देवन शशि आचार्य उर्फ देवा अन्ना (एन सी पी मुम्बई वायस प्रेसिडेंट फ़िल्म, लिट्रेचर, आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमेंट) ने 16 मार्च को श्री नारी सम्मान 2021 का आयोजन किया। कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंधेरी मुम्बई में हुए श्री नारी सम्मान 2021 में पद्मश्री से सम्मानित सोमा घोष चीफ गेस्ट के रुप मे मौजूद थीं जिन्हें नारी सम्मान से नवाज़ा गया साथ ही उनके ही हाथों से कई हस्तियों को यह अवार्ड मिला। नारी सम्मान 2021 में सोमा घोष के अलावा बिग बॉस फेम जसलीन मथारू, कोरियोग्राफर शबीना खान, फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर, शर्लिन चोपड़ा, बी एन तिवारी, पायल घोष, मानसी नायक, अली खान जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। इनके अलावा वी के मिश्रा आर्यन, पूजा एस डहले, देवन शशि आचार्य (देवा अन्ना), एग्नेस आर हैमिल्टन, अमन सिंह, सियाराम आर मिश्रा, लता हया, बी एन तिवारी और नंदिनी गुप्ता के साथ एंकर सिमरन आहूजा मौजूद थीं। 

ऑर्गनाइज़र वी के मिश्रा आर्यन ने बताया कि मुम्बई में पहली बार हमने यह अवार्ड शो किया जो बेहद कामयाब रहा। कई सेलेब्रिटीज यहां आईं। यह नारी सम्मान का दूसरा सीज़न है। पहला अवॉर्ड शो देहरादून में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर किया गया था। इस अवार्ड के सहयोगी सियाराम आर मिश्रा, अमन सिंह हैं। 

देशहित और समाज हित में काम करने वाली महिलाओं को इस नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। यहां शहीदों के परिवार के लिए भी विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में वी आई पी मेहमानों में रश्मि देवन आचार्या (लिरिक्स राइटर और लेखिका) भी थीं जिन्होंने नारी पर एक भावनात्मक कविता सुनाई।

श्री नारी सम्मान 2021 का आयोजन आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन्स, रत्न नंदिनी इंडस्ट्रीज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (असंगठित कामगार विभाग) एवं रिदम डांस एनटरटेन्मेंट द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के ऑर्गनाइज़र वी के मिश्रा आर्यन, पूजा एस. डहले, देवन शशि आचार्य (देवा अन्ना) और एग्नेस आर हैमिल्टन हैं। इस प्रोग्राम के आयोजन में सियाराम आर मिश्रा, बी एन तिवारी, ओम प्रकाश सिंह ठाकुर, अभिजीत राणे (महासचिव धड़क कामगार यूनियन), साधु तिवारी, गजेमणि त्रिपाठी, अमित सिंह बाहुबली का विशेष सहयोग है। यहां आशा विजय बोरहड़े, बिग बॉस फेम जसलीन मथारू, कवियत्री लता हया, हेलेन फोंसेका (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मुम्बई सिटी महाराष्ट्र सरकार), शीलू भटनागर, समीक्षा डहले और निहार डहले सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।

श्री नारी सम्मान के म्युज़िक वीडियो के संगीतकार दिलीप सेन, गीतकार लता हया और सिंगर हरप्रीत कौर हैं। मैं औरत हूँ, मैं औरत हूँ नाम के इस वीडियो सांग को सम्मान समारोह में दिखाया गया जिसे सभी ने खूब पसंद किया। बी एन तिवारी ने ज्योति जिंगयानी को अवार्ड दिया। 

पद्मश्री सोमा घोष ने कहा कि यहां कई खूबसूरत महिलाएं हैं। इस प्रोग्राम का आयोजन करने वालों को मैं दिल से बधाई देती हूँ। नारी क्या नही कर सकती। नारी को जब घर मे और इस तरह के प्रोग्राम में सम्मान मिलता है तो उसकी शक्ति बढ़ जाती है। एक संस्कारी माँ एक बेहतर समाज दे सकती है। एक अपार शक्ति है औरत।

बी एन तिवारी ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि सोमा घोष आज आईं। इनके हाथों से लोगों को अवार्ड मिल रहा है यह बड़ी बात है। सोमा घोष की आवाज़ में एक जादू है जो बेचैनी दूर करके दिल को सुकून देती हैं। 

सोमा घोष ने कहा कि यह मैं वचन देती हूं कि मैं आगे और भी बढ़िया काम करूँगी। अवार्ड व्यक्ति को अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। आज बेटी को बचाना बहुत जरूरी है। हरियाणा, बिहार के गांव में लोग आज भी भ्रूण हत्या कर देते है। बेटी को बचाना जरूरी है, आज सभी यह वचन लें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए भी मैं काम करती हूं।

इस अवसर पर वी के मिश्रा आर्यन, देवन शशि आचार्य (देवा अन्ना) और एग्नेस आर हैमिल्टन, एनसीपी असंगठित कामगार विभाग और कोरियोग्राफर ने सोमा घोष को इस सम्मान से नवाज़ा। साथ ही बी एन तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

बी एन तिवारी ने कहा मैं भाव विभोर हो गया हूँ जो कि पद्मश्री सोमा घोष के हाथों मुझे सम्मान मिला। यहां ऎक्ट्रेस किरत, रागसिया, रश्मि देवन आचार्य को भी सम्मान से नवाजा गया। जसलीन मथारू, अली खान, मराठी ऎक्ट्रेस मानसी, डॉ फ्रांसिस वैद्य, डॉ अशोक जी, संजय भाऊ, शबीना खान कोरिओग्राफर को भी अवार्ड मिला।

दीपा नारायण, अर्चना कोचर को शोमा घोष ने सम्मानित किया। रश्मि देवा, डॉ दलजीत कौर, नूपुर मागची इंडिया टुडे, आजतक, अभिषेक शर्मा (इंडिया न्यूज), अमित त्यागी को आजतक, के सास बहू और बेटियां के लिए बेस्ट शो का अवार्ड, ब्राइट आउटडोर के लिए रेशमा को अवार्ड दिया गया, कविता परिहार, मीरा रॉय, श्रीमती सुमित्रा वैष्णव महिला मोर्चा जिला महामंत्री उत्तर मुम्बई  भाजपा, नंदिनी गुप्ता, रेखा खान, लिपिका वर्मा को भी अवार्ड दिया गया।

हरप्रीत कौर, कामिनी शाह, पायल घोष, शर्लिन चोपड़ा, अरुणा, नाज़ काज़ी, फ्लोरेंस, वसंत भंडारी, डॉ ज्योति जाँगियानी, डॉ सौम्य रेशमा, पल्लवी शर्मा, रफीक शेख (जूनियर गुत्थी) इत्यादि को भी नारी सम्मान से नवाजा गया।

Post a Comment

 
Top