ताजा खबरें

0


मुंबई। बाइबल की कहानियों से प्रेरित फिल्म 'बैक टू हैवेन' का ट्रेलर और पोस्टर नववर्ष के पहले दिन अंधेरी पश्चिम मुंबई में रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्माण प्लानेट नाइन एंटरटेनमेंट और एस एस एस विजन के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन किया है मृण्माई बोरा ने और फिल्म के निर्माता हैं स्वदेश व मृण्माई। इस फिल्म में अभिनव कुमार, श्रेया, राजू सदारे, अखिलेश गौड़, लोकेश भारती, अविनाश जाधव आदि ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कथा बाइबल की कहानियों से ली गई है और फिल्म के संवाद मनोज कुमार सिंह और अभिनव कुमार ने लिखे हैं। इस फिल्म में गीत रजनीश मैसी और संगीत दिव्या का है। फिल्म का छायांकन रूबी सागर ने किया है।

फिल्म के निर्देशक मृण्मई बोरा का कहना है कि इसमें एक पिता के दो बेटों की कहानी है और यह एक सामाजिक फिल्म है। यह फिल्म लोगों को बुराई से अच्छाई की ओर जाने व प्रभू यीशू के वचनों का पालन करने और सद्कर्म करने के लिए प्रेरित करेगी। इस फिल्म को इसी वर्ष 2021 में गुड फ्राइडे के दिन रिलीज करने की योजना है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top