ताजा खबरें

0

मुंबई : बीते दिनों मानव विकास संस्था द्वारा कोरोना काल में जनहित कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को कोरोना कर्म योद्धा सम्मान दिया गया। जिसमें कामगार नेता सुरजीत सिंह को मानव विकास संस्था की महिला पदाधिकारी ज्योति शाह, अनिता पांडेय, नूतन चौधरी ने सम्मान चिन्ह, शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय संघटन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी, महिला मुंबई हेड डॉक्टर ऋचा सिंह सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

 इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि जनसेवक दुनिया में बहुत कम हैं जो कोरोना संकट से अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे की सेवा में दिन रात जुटे रहे। उसमें से प्रमुख नाम है सुरजीत सिंह। ऐसे योद्धाओ का सर्वप्रथम सम्मान होना चाहिए, जिन्होंने कई संस्थाओ को आर्थिक मदत कर एक मानवता की मिसाल पेश की। संस्था के लिए यह गर्व की बात है कि आज सुरजीत सिंह को कोरोना कर्म योद्धा से सम्मानित कर रही है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top