ताजा खबरें

0


मुम्बई। 1981 से फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रियाशील काली दास पाण्डेय सुपरस्टार राजेश खन्ना के उन फैंस में से एक हैं जिनका सम्बंध काका के साथ व्यक्तिगत था। 'आशीर्वाद' उनके बंगले का नाम है और विगत 35 वर्षों से हजारीबाग (झारखंड) सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत काली दास पाण्डेय उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने यहाँ आते रहे हैं। राजेश खन्ना को बॉलीवुड में लोग काका के नाम से पुकारते थे क्योंकि उनकी मुस्कान बच्चों जैसी थी -' सरल स्वभाव छुआ छल नहीं....' बच्चों के बारे में यही कहा जाता है। काका जी की मुस्कुराहट का क़ातिलाना अंदाज़ अच्छे अच्छों के दिल में नश्तर की तरह उतर जाता था। 70 के दशक में उनके स्टारडम को देखते हुए ये कहावत भी प्रचलित हुआ कि 'ऊपर आका नीचे काका...' 

29 दिसम्बर... भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के जन्मदिन को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय ने। 'आशीर्वाद' कार्टर रोड (बांद्रा) पहुँच कर वहाँ महाराष्ट्र सरकार का फ़िलवक्त जनहित में प्रचालित मराठी स्लोगन 'मास्क नाही तो प्रवेश नाही...' को आत्मसात कर 500 लोगों को मास्क वितरित किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top