0

मुंबई। उपनगर के साथ भारत के कई राज्यों में सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली सामाजिक संगठन मानव विकास संस्था द्वारा आगामी 16 जनवरी शनिवार को एक कार्यशाला बैठक का आयोजन टार्गेट क्लासेस, क्रांति नगर में किया हैं। जिसमे संस्था के कार्य, संस्था का उद्देश्य व सामाजिक कार्यो में अहम योगदान देनेवाले लोगों को समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

   इस सम्मान समारोह में समाजसेविका बिंदु रविंद्र दुबे को भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि बिंदु दुबे जैसे महिला घर में रहने वाली  आज अपने कार्यो के बदौलत पूरे मुंबई में एक मिशाल पेश कर रही हैं। वैसे ही हर महिला को समाज के कार्यो में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मानव विकास संस्था के लिए बड़े गर्व की बात है कि ऐसे महिला का सम्मान करने का मौका मिल रहा है जो सामाजिक दौर की शुरुआत इस संस्था के साथ किया।

Post a Comment

 
Top