ताजा खबरें

0




संस्था के अध्यक्ष गंगेश्वर अ. श्रीवास्तव (संजू) के सामाजिक कार्यों की जमकर हुई सराहना 

दिव्यांगों में व्हील चेयर, कान की मशीन व अन्य जरूरी सामग्री का वितरण

नालासोपारा। पालघर जिले के नालासोपारा शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शक्ति जनहित मंच' का दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। अम्बावाड़ी स्थित शादी डॉट कॉम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीति से जुड़े लोगों ने शिरकत की। समारोह के बाद संस्था के सदस्यों ने दिव्यांग व्यक्तियों के घर-घर जाकर व्हील चेयर, कान की मशीन, छड़ी व अन्य सामग्री का वितरण किया।

समारोह के मौके पर भाजपा के वसई विरार जिलाध्यक्ष राजन नाइक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध करा पाना अपने आप में एक बहुत ही महान कार्य है। दीपावली का सही मायने में मतलब मायूस चेहरों पर खुशी की रोशनी देना है। 

भाजपा के वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने संस्था के सेवा कार्यों को अतुलनीय बताया और कहा कि जो संस्था जनता के दुःख-दर्द को आसानी से संस्था तक पहुंचाने के लिए टोल फ्री नंबर शुरू कर सकती तो समय आने पर समाज हित के लिए कुछ भी कर सकती है।

इसी कड़ी में राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि राघवेन्द्र सेवा मंच और शक्ति जनिहत मंच का पंजीकरण एक ही दिन हुआ था। संजू श्रीवास्तव के परोपकारी व्यक्तित्व और समाजसेवा के जुनून की बदौलत आज यह संस्था हजारों परिवारों में खुशहाली ला चुकी है। यह सिलसिला अनंत काल तक चलता रहे ऐसी हमारी शुभकामना है। 

इसी तरह उपस्थित अन्य सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए संस्था द्वारा संचालित दो नि:शुल्क एम्बुलेंस, राशन वितरण, मेडिकल सहायता, शिक्षण सहायता, समाचार पत्र के माध्यम से मीडिया में कुशल भागीदारी और अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जमकर सराहना की।

संस्था के अध्यक्ष गंगेश्वर अ. श्रीवास्तव 'संजू' ने कहा कि मुझे ज्यादा भाषण देने में विश्वास नहीं है क्योंकि मैं एक यूनियन लीडर हूं। कोई किसी का हक छीन ले वो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। यहां संस्था के अपने लोग ही मौजूद है, तो संस्था के बारे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं। जनता का साथ और विश्वास हमारे साथ कायम रहे यही भगवान से प्रार्थना है।

इस अवसर पर राजन नाइक, राजेंद्र म्हात्रे, शीतलाप्रसाद उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत स्थाना, देवराज सिंह, मनोज बारोट, शिवकुमार तिवारी, जयप्रकाश पाण्डेय, राम चौधरी, आश्विन सावरकर, प्रवीण गुप्ता, संतोष यादव, रामजतन गुप्ता, चंद्रभूषण मिश्रा, रिवन्द्र दुबे, राज शर्मा, राजेश शुक्ला, सचिन पांडेय, अभिषेक सिंह, संतोष जाधव, मनोज त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, विलास कदम, सचिन यादव, ओमकार गौंड, रुपेश किनी, दीपक श्रीवास्तव, देवानंद गुप्ता, शोभा श्रीवास्तव, सिमपम सिंह, रेखा पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, प्राजक्ता पडावे, निशा यादव, अभिषेक शर्मा, किशन धीवर, विक्की जैसवाल, विकास तिवारी, अश्मित नेउपने, श्रीधर विश्वकर्मा, पवन राय, धर्मराज यादव, रोशन पाटील, दीपक तिवारी, संतोष यादव सहित भारी संख्या में संस्था के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top