0

मुंबई। भला हो बुरा हो चाहे जैसा भी हो, मेरा पति ही मेरा देवता है। कुछ इसी भाव के साथ महिलाओं ने देश मे करवा चौथ का व्रत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुंबई उपनगर में भी इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के अध्यक्ष व भारतीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य गौरीशंकर चौबे इस बार परिवार सुरक्षा का संदेश देते हुए मास्क पहन करवा चौथ मनाया। जिसकी सोशल मीडिया के साथ लोगों ने खूब सराहा। श्री चौबे का कहना है कि करवा चौथ का व्रत सुहागन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को भगवान शिव की पूजा करके चांद को देख कर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। तो हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि इस पर्व को अपने परिवार के सुरक्षा को ध्यान में रखकर मनाया जाए। इस समय त्योहार का समय शुरू हो गया है आगे भाई दूज, दीपावली जैसे कई पर्व है। जिसमे कोरोना महामारी ने भी अपने पैर पसार बैठा है। हमे अपने परिवार का ख्याल खुद रखना होगा। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। जिससे कोरोना महामारी का विस्तार रोका जा सके।

 बता दें कि गौरीशंकर चौबे कोरोना वैश्विक महामारी की शुरुवात से ही गरीबों को राशन वितरण, मास्क वितरण,सेनेटाइजर व होमियोपैथी दवा वितरण के साथ पंडितों को आर्थिक मदत जैसे तमाम कार्य में जी जान से जुड़े है।

Post a Comment

 
Top